बॉलीवुड

'मैं यहां सुरक्षित महसूस कर रही हूं' दुबई में फंसे होने पर मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा, इस दिन आने वाली थी वापस

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 5, 2026, 02:37 PM IST

Joyce Arora Dubai: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की मां जॉयस अरोड़ा (Joyce Arora) का अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान जॉयस अरोड़ा ने बताया कि वो इन दिनों दुबई में फंसी हुई हैं। तो चलिए जानते हैं जॉयस अरोड़ा ने इस दौरान क्या कहा।

Image

Image Source: Joyce Arora Instagram

Joyce Arora Dubai: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन सब के बीच मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जॉयस अरोड़ा इन दिनों दुबई में फंस गई थीं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों की वजह से वहां का हवाई क्षेत्र बंद हो गया था। कई फ्लाइट्स कैंसल हो गईं और जॉयस भी दुबई में ही अटक गईं। इसको लेकर जॉयस अरोड़ा ने अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं जॉयस अरोड़ा ने इस दौरान क्या कहा।

जॉयस अरोड़ा ने दिया अपेडट

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान जॉयस अरोड़ा दुबई में फंसे होने पर अपडेट दिया है। जॉयस ने Times of India बताया कि वो अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने दुबई गई थीं। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने यहां आई थी और कुछ ही दिन बाद हमने मेरा जन्मदिन भी मनाया। मुझे 3 मार्च को मुंबई वापस लौटना था, लेकिन हमें सूचना मिली कि युद्ध की वजह से हमारी फ्लाइट्स कैंसल हो गई हैं।' मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद जॉयस ने कहा कि वो दुबई में सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं यहां सुरक्षित महसूस कर रही हूं। मैंने अपनी आंखों से आकाश में मिसाइलों को रोके जाते देखा। ये डरावना था, लेकिन दुबई की सेना बहुत शानदार काम कर रही है। मेरी बेटियां मुंबई में हैं और उन्हें पता है कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं। वो दिन में तीन-चार बार मुझे फोन करती हैं और हम लगातार संपर्क में हैं। अब जब कुछ ऑपरेशंस फिर से शुरू हो गए हैं, तो मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही मुंबई वापस लौट जाऊंगी।'

वापस आए ये सितारे

अभी हाल में दुबई से ईशा गुप्ता और सोनल चौहान भी वापस आई हैं। इन दोनों एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। जॉयस अरोड़ा के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article