बॉलीवुड

Exclusive: 'मैंने यामी गौतम से माफी मांगी' धुरंधर देखने के बाद रविना का रिएक्शन, रणवीर सिंह को बताया 'झूठा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 16, 2026, 03:14 PM IST

Raveena Tandon on Dhurandhar: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को देखने के बाद रिएक्शन देती हुई नजर आईं। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

Image Source: Zoom

Raveena Tandon on Dhurandhar: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रवीना टंडन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर सामने आया था। अब इन सब के बीच रवीना टंडन ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े मुद्दों पर बात की। रवीना टंडन ने फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसने सबको हैरान कर दिया।

रवीना टंडन ने 'धुरंधर' को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस रवीना टंडन एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक्ट्रेस का इंटरव्यू है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। रवीना टंडन ने कहा कि उन्हें धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म बहुत पसंद आई। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर अदित्य धर ने एक बार फिर सिनेमा का जादू वापस ला दिया। रवीना टंडन ने यामी गौतम से माफी मांगी और कहा, 'मैंने यामी को फोन किया और कहा सॉरी, मैं तुम्हारे पति की सबसे बड़ी फैन हूं। तुम्हें मेरा अटेंशन अपने पति के साथ बांटना पड़ेगा। अदित्य ने जो किया है, वो कमाल है। उन्होंने वो जादू वापस ला दिया जो पहले था।' उन्होंने आगे कहा कि पुष्पा, केजीएफ और धुरंधर जैसी फिल्मों को देखकर दर्शकों को अच्छा लगा। अब हीरो फिर से हीरो जैसा लग रहा है। फिल्म में देश की समस्याओं को दिखाया गया है और हीरो उनसे निपटकर मजबूत बनकर उभरता है।

रणवीर है रवीना टंडन के फैन?

जब उन्हें बताया गया कि रणवीर सिंह उनकी बहुत बड़े फैन हैं, तो रवीना ने कहा, 'वो झूठ बोल रहे हैं। वो 10 साल के थे जब उन्होंने मेरा एक सेंसुअस गाना देखा था। लेकिन धुरंधर में रणवीर कमाल लगे। अदित्य जीनियस हैं। वो बहुत कमाल के हैं। संजय और अक्षय बहुत शानदार थे। सारा भी बहुत अच्छी थी। राकेश बेदी सर और गौरव गेरा भी कमाल के थे।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article