बॉलीवुड

Tiger Shroff के साथ बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगी ऋतिक रोशन की बहन, पश्मीना रोशन के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

Tiger Shroff- Pashmina Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन के हाथ के बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जिसकी खबर हर जगह फैल रही है। दरअसल पश्मीना जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ सकती हैं। यहां जाने खबर से जुडी सभी अपडेट्स।

Image

Tiger Shroff- Pashmina Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन के हाथ के बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जिसकी खबर हर जगह फैल रही है। दरअसल पश्मीना जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ सकती हैं। यहां जाने खबर से जुडी सभी अपडेट्स।

Tiger Shroff- Pashmina Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की चाचा राजेश रोशन की बेटी पश्मीना अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैंस पश्मीना के खूबसूरती के इतने कायल की उन्हें जल्द ही बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। हाल ही में पश्मीना के जुडी एक खबर सामने आई है। खबर है की पश्मीना के साथ टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म का प्रोजेक्ट हाथ लगा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए इस खबर से जुड़ी सभी अपडेट्स के बारे में।

पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ के चलते चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में खबर आई है की पश्मीना रोशन जल्द ही टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) साथ उनकी अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकती हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं की बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये नई फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर कुछ कमाल दिखा सकेगी। इसी के साथ अभी तक इस खबर को लेकर ज्यादा अपडेट्स सामने नहीं है। साथ ही मेकर्स ने भी इस खबर पर सच को मोहर नहीं लगाई है। फैंस इस नई जोड़ी को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक नजर आ रहे हैं। पश्मीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो बॉलीवुड में पश्मीना रोहित सराफ, जिब्रान खान और नालिया ग्रेवाल के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू करेगी। इस फिल्म की घोषणा 2022 में की गई थी। कुछ समय पहले खबर भी आई थी की पश्मीना रोशन कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं। इसी के साथ टाइगर श्रॉफ भी रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम 3 में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के बाद टाइगर को इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनाने के लिए काफी उत्सुक हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article