बॉलीवुड

Sussanne Khan ने एक्स-हस्बैंड Hrithik Roshan की 'Fighter' का किया रिव्यू, बताया 'शानदार...'

Sussanne Khan reviews 'Fighter': ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की नई फिल्म 'फाइटर' (Fighter) ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। इस फिल्म को देखने के बाद ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान ने भी 'फाइटर' का रिव्यू करते हुए इसे बेहद शानदार बताया है।

Image

Sussanne Khan reviews Fighter

Sussanne Khan reviews 'Fighter': बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) आज यानी 25 जनवरी के दिन मेकर्स ने रिलीज कर दी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आ रही हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को ओर से 'फाइटर' को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। सिनेमाघरों से निकलने के बाद लोगों ने इसकी तारीफ करनी शुरू कर दी है। ऑडियंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी 'फाइटर' की तारीफों के पुल बांधे हैं। इसी दौरान ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने भी ऋतिक रोशन की 'फाइटर' का रिव्यू किया है। आइए जानें सुजैन खान को एक्स-हस्बैंड की ये फिल्म कैसी लगी है?

ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' को देखने अभिनेता पिता के राकेश रोशन और कजिन पश्मीना रोशन सहित बॉलीवुड के सेलेब्स पहुंचे थे। ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान ने फिल्म देखी और इसकी खूब तारीफ की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने 'फाइटर' को 'शानदार मेगा मूवी' बताया। ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी यश राज स्टूडियो में 'फाइटर' देखी।

Fighter

Fighter

राकेश रोशन ने बेटे के फिल्म देखने के बाद पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने पूरी टीम को सलाम भी किया। बता दें 'फाइटर' में ऋतिक रोशन पहली बार एक IAF ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी एयर फाॅर्स पायलट्स के रोल में हैं। फिल्म पहले दिन 25 से 30 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article