बॉलीवुड

War 2 की शूटिंग के बीच सबा आजाद संग घूमते नजर आए Hrithik Roshan, कपल को साथ देख गदगद हुए फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 12:45 PM IST

Hrithik Roshan-Saba Azad Photo: ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में बिजी है, लेकिन इसी बीच एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग घूमते नजर आए।

Image

Instagram

Hrithik Roshan-Saba Azad Photo: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (JR NTR) की धांसू एक्शन फिल्म 'वॉर 2 (War 2)' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म के शूट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। आपको बता दें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने कुछ दिनों पहले साथ में फिल्म की शूटिंग की थी। अब वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग के बीच ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग स्पॉट हुए।

शूटिंग के बीच सबा संग स्पॉट हुए ऋतिक रोशन

एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में बिजी है। लेकिन इसके बाद भी एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए टाइम निकालते हुए नजर आए। अभी हाल ही में ऋतिक रोशन और सबा आजाद का एक तस्वीर सामने आया है। इस फोटो में ऋतिक रोशन और सबा संग में मस्ती करते हुए नजर आए। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन कूल लुक में दिखाई दिए, तो वहीं सबा आजाद काफी खुश नजर आ रही थीं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद का ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

ऋतिक रोशन-सबा आजाद जल्द करेंगे शादी

ऋतिक रोशन काफी लंबे समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी को लेकर भी खबरे सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन और सबा आजाद जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको अधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं हुआ है। अब देखना होगा कपल शादी पर कब रिएक्शन देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article