बॉलीवुड

Hrithik Roshan और Saba Azad ने अमेरिका में एंजॉय की रोमांटिक लंच डेट, इस एक्ट्रेस ने शेयर कर दी फोटो

Hrithik Roshan And Saba Azad Enjoys Lunch Date In America: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद अपनी प्रेम कहानी के कारण अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों दोनों अमेरिका में वक्त बिता रहे हैं, जहां से जुड़ी उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने अमेरिका में एंजॉय किया लंच डेट

Hrithik Roshan And Saba Azad Enjoys Lunch Date In America: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'वॉर 2' की तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म मेंऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगे। उनकी इस फिल्म के लिए फैंस भी पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हाल ही ऋतिक रोशन फिल्मी करियर से इतर अपने रिलेशनशिप के कारण चर्चा में आ गए हैं। ऋतिक रोशन की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड vके साथ लंच डेट एंजॉय करते नजर आए। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की ये फोटो देखते ही देखते चर्चा में आ गई है।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) की ये फोटो एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। फोटो में नजर आया कि सोफी चौधरी और सबा आजाद एक साथ बैठे थे, वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन सेल्फी ले रहे थे। इसके अलावा सोफी चौधरी ने अपनी भी कई फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह एक से बढ़कर एक डिश का लुत्फ उठाती नजर आईं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोफी चौधरी ने लिखा, "जब दिल और पेट भरा हो।"

बता दें कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) बीते काफी दिनों से अमेरिका में हैं। कुछ दिनों पहले वह निक जोनस के थिएटर शो का हिस्सा भी बने थे, जिससे जुड़ी तस्वीरें ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वह 'कृष 4' में भी नजर आएंगे, जिसमें वह बतौर एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर की भी जिम्मेदारियां अदा करेंगे। उनकी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी साथ नजर आ सकती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article