Hrithik Roshan's Can't Wait For 'Dhurandhar 2': बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले शानदार रिव्यू के बाद से ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फैन्स के साथ-साथ अब बॉलीवुड सेलेब्स ने भी 'धुरंधर' देखने के बाद इसकी तारीफ करनी शुरू कर दी है। इन सेलेब्स की लिस्ट में नया नाम ऋतिक रोशन का जुड़ गया है। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की तारीफों के पुल बांधते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।
'धुरंधर 2' के लिए बेताब हैं ऋतिक रोशन
इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतिक रोशन ने 'धुरंधर' के लिए लिखा, 'धुरंधर मेरे दिमाग से निकल नहीं रही है। आदित्य धर तुम सच कमाल के निर्माता हो। रणवीर सिंह खामोशी से उग्रता की जर्नी, क्या गजब का सफर और जबरदस्त निरंतरता! अक्षय खन्ना हमेशा से मेरे पसंदीदा रहे हैं और यह फिल्म इसका सबूत है।' ऋतिक रोशन ने आगे लिखा, 'आर माधवन की स्ट्रेंग्थ और डिग्निटी कमाल है। राकेश बेदी आपने जो भी किया वो जबरदस्त है। सभी को, खासकर मेकअप और प्रोस्थेटिक्स टीम को बहुत-बहुत बधाई! पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है।'

Hrithik Roshan Post for Dhurandhar.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर अ रहे हैं। 250 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करने में सफल रही है। 'धुरंधर' देखने के बाद अब सभी दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेताबी से इंतजार है।
