बॉलीवुड

War 2 Twitter Review: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने उड़ाया गर्दा, लोग बोले- 'पक्का 1000 करोड़ कमाएगी'

War 2 Twitter Review: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर ने ऐसा गदर मचाया है कि लोग गदगद हो गए हैं। फैंस का ये कहना है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाएगी।

Image

Pic Credit- Hrithik Roshan (Instagram)

War 2 Twitter Review: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की स्पाई थ्रिलर फिल्म वॉर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जब इस मूवी का ट्रेलर आउट हुआ था तब से ही लोगों ने इसे देखने का मन बना लिया था। एक्शन और सस्पेंस से भरी ये फिल्म थिएटर्स में गदर मचा रही है। रिलीज होने के साथ ही ये मूवी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी है। आइए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं ऋतिक की फिल्म वॉर 2 को लेकर लोग क्या कह रहे हैं।

वॉर 2 को दिए लोगों ने दिए पूरे नंबर

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और साउथ इंडस्ट्री के किंग जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने गदर मचा दिया है। वहीं कियारा आडवाणी को भी लोग खूब प्यार दे रहे हैं। ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 छा गई है। इस मूवी को देखने के बाद लोग एक्स पर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पक्का वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने वाली है। दूसरे ने लिखा, 'बॉलीवुड और साउथ की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है।' एक अन्य ने लिखा, 'टाइगर 3 से अच्छी है ये मूवी' ऐसे ही लोग ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 को सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें ऋतिक और जूनियर एनटीआर के फैंस सिनेमाघरों के बार डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

पहले दिन कितना कमाएगी वॉर 2

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2 पहले दिन भारत में 50 करोड़ तक कमाई कर सकती है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। बता दें कि आज ही रजनीकांत की फिल्म कुली भी रिलीज हुई है। इन दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जंग देखने को मिलेगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि ओपनिंग डे पर वॉर 2 और कुली में से कौन सी मूवी ज्यादा कमाई करती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article