बॉलीवुड

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' मचाएगी 'तूफान', फैन्स भी है बेकरार

Hrithik Roshan-Jr NTR 2's War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैन्स की बेताबी को दोगुना कर दिया है। ऋतिक रोशन के फैन पेज द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि तूफान आने वाला है। फैन्स भी इस मूवी के लिए बेताब हैं।

Image

Hrithik Roshan-Jr NTR 2's War 2

Hrithik Roshan-Jr NTR 2's War 2: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की नई एक्शन-थ्रिलर 'वॉर 2' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। 'वॉर 2' (War 2) की घोषणा जब से हुई है, तभी यह फिल्म लोगों की वॉच लिस्ट में शामिल है। इस मूवी में पहली बार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को बड़े परदे पर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। अब ऋतिक रोशन के फैन पेज द्वारा किया एक ट्वीट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दोनों एक्टर्स के फैन्स की बेताबी को और बढ़ा दिया है।

'वॉर 2' मचाएगी तूफान

शुक्रवार की रात ऋतिक रोशन के एक फैन पेज ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया, "लगता है तूफान आने वाला है।" उन्होंने पोस्ट करते हुए #War2 #HrithikRoshan #JrNTR जैसे में हैशटैग का इस्तेमाल किया। यह पोस्ट इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैमें है। फैन्स ने भी इस पोस्ट को देखने के बाद तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तारीख? ताकि हम सावधानी बरत सकें।'

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म में कियारा आडवाणी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए 14 अगस्त की तारीख चुनी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था। 'वॉर 2' के अलावा ऋतिक रोशन के पास 'कृष 4' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article