Anil-Nana in Housefull 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट लगाता बड़ी होती जा रही है। पीपिंगमून के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म हाउसफुल 5 में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की एंट्री हो गई है। इन दोनों कलाकारों को दर्शकों ने वेलकम और वेलकम बैक में कॉमेडी का तड़का लगाते हुए देखा है। इन दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी एन्जॉय करते हैं, जिस कारण साजिद नाडियाडवाला ने इन्हें फिर से साथ में लाने का फैसला किया है।
हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट लगातार हो रही है लम्बी
अक्षय कुमार की हाउसफुल फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाउसफुल 4 की रिलीज के बाद से ही दर्शक हाउसफुल 5 का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ अनिल कपूर और नाना पाटेकर का जुड़वा दर्शकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। फिल्म हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख और चंकी पांडे जैसे कलाकार पहले से ही हैं। ये दोनों कलाकार इस फिल्म फ्रेंचाइजी की हर मूवी में दिखाई दिए हैं।
बॉबी देओल से भी हो रही है बात
नाना पाटेकर और अनिल कपूर के साथ-साथ मेकर्स बॉबी देओल के साथ भी इस फिल्म के लिए चर्चा में हैं। बॉबी देओल हाउसफुल 4 में भी दिखाई दिए थे। बॉबी देओल ने अभी तक इस फिल्म को आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है। उन्होंने मेकर्स से थोड़ा समय मांगा, जिसके बाद वो आखिरी फैसला लेंगे।
