बॉलीवुड

Homebound At Oscars 2026: ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर की ऑस्कर 2026 में हुई ऑफिशियल एंट्री, खुश हुए करण जौहर

Homebound At Oscars 2026: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर की नई फिल्म 'होमबाउंड' (Homebound) को भारत की ओर से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर केटेगरी में 2026 के ऑस्कर के लिए ऑफिशियल एंट्री मिली है। ऑस्कर 2026 में मिली एंट्री के बाद करण जौहर और डायरेक्टर नीरज घेवन ने खुशी जाहिर की है।

Image

IMDb

Homebound At Oscars 2026: ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर की नई फिल्म 'होमबाउंड' का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स ने जारी किया था। इस मूवी के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक नीरज घेवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'होमबाउंड' को आधिकारिक तौर पर 2026 में होने वाले 98वें अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर केटेगरी के लिए भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री के लिए चुना गया है। 'होमबाउंड' (Homebound) को ऑस्कर 2026 में एंट्री मिलने के बाद करण जौहर और नीरज घायवान ने अपनी खुशी जाहिर की है।

करण जौहर ने जाहिर की खुशी

ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'होमबाउंड' का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के तहत किया गया है। इस मूवी को ऑस्कर 2026 में एंट्री मिलने के बाद करण जौहर ने एक आधिकारिक बयान में आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'हम बेहद सम्मानित और हम्बल फील कर रहे हैं कि होमबाउंड को अकादमी अवॉर्ड्स में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री मिली है। नीरज घेवन की मेहनत दुनिया भर के लाखों दिलों में जगह जरूर बनाएगी।'

डायरेक्टर नीरज ने कही ये बात

इस खबर से फिल्म के डायरेक्टर नीरज घेवन सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा,' मुझे बहुत गर्व है कि होमबाउंड को ऑस्कर के लिए भारत की ओर से चुना गया। यह फिल्म हमारे देश और लोगों के प्यार को दिखाती है और उस घर की भावना को बताती है जो हम सबका है। हमारी स्टोरी को दुनिया तक ले जाना और सिनेमा के सबसे बड़े मंच पर भारत का नाम रोशन करना गर्व की बात है। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article