बॉलीवुड

Hera Pheri 3: 'बाबू भैया' के किरदार से मुक्ति चाहते थे परेश रावल, कहा- 'वो रोल गले का फंदा...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 28, 2025, 09:47 AM IST

Paresh Rawal on Babu Bhaiya Role: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने अभी हाल ही में फिल्म 'हेरा फेरी' के बाबू भैया के किरदार को लेकर अपनी राय रखी है। परेश रावल का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू ने परेश रावल के बाबू भैया के किरदार को फिर चर्चा में ला दिया है।

Image

Paresh Rawal on Babu Bhaiya Role

Paresh Rawal on Babu Bhaiya Role: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। परेश रावल के एक के बाद एक इंटरव्यू सामने आ रहे हैं, जिसमें एक्टर अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते नजर आए। कुछ दिनों पहले परेश रावल ने सलमान खान और आमिर खान के काम करने के तरीके पर बात की थी। इसके बाद अब परेश रावल का नया इंटरव्यू सामने आया है, इसमें एक्टर अपने फेमस किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे यानी बाबू भैया के किरदार से मुक्ति चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है।

बाबू भैया से मुक्ति चाहते है परेश रावल

परेश रावल एक बार फिर अपने नए इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गए हैं। लल्लनटॉप से की गई खास बातचीत के दौरान परेश रावल ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान परेश रावल से फिल्म 'हेरा फेरी' के बाबू भैया के किरदार पर सवाल किया गया। इसके जवाब में परेश रावल ने कहा कि हेरा फेरी का वो रोल 'गले का फंदा' जैसी लगता था और मुझे इससे मुक्ति चाहिए थी। बातचीत के दौरान परेश ने कहा '2006 में सीक्वल रिलीज होने के बाद मैं 2007 में विशाल भारद्वाज के पास गया। मैंने उनसे कहा कि मैं उस छवि से मुक्त होना चाहता हूं और उसी गेटअप के साथ एक अलग किरदार निभाना चाहता हूं। मैं एक अभिनेता हूं और मैं उस छवि में फंसना नहीं चाहता हूं।' इस बयान सामने आने के बाद परेश रावल के फैंस काफी हैरान है।

इन फिल्मों में नजर आएंगें परेश रावल

परेश रावल इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के साथ बाबूराव बनकर लौट रहे हैं। इसके अलावा वो 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) और 'थामा' (Thama) फिल्म में भी अहम रोल नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article