बॉलीवुड

Hera Pheri 3 Teaser: सुनील शेट्टी ने खोला राज, कब लौटेगी बाबू भैया-राजू-श्याम की तिकड़ी?

Hera Pheri 3 Teaser: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) के टीजर का इंतजार दर्शक तभी से कर रहे हैं, जब से इसका ऐलान हुआ है। एक्टर सुनील शेट्टी ने फिल्म हेरा फेरी 3 के बारे में बात करते हुए कहा है कि आईपीएल 2025 फिनाले से पहले उनकी मूवी का टीजर दर्शकों के सामने होगा।

Image

Hera Pheri 3 Teaser

Hera Pheri 3 Teaser: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म हेरा फेरी 3 अनाउंसमेंट के बाद से ही लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। हेरा फेरी 3 का ऐलान कई दफा हुआ लेकिन ये कभी भी बनी नहीं। आखिरकार अक्षय कुमार की महीनों की मशक्कत के बाद ये फ्लोर पर आई और अब इसकी शूटिंग हो रही है। खबरों की मानें तो मेकर्स जल्द ही इसका टीजर रिलीज कर सकते हैं, जिस पर एक्टर सुनील शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि फैंस को आईपीएल 2025 फिनाले से पहले जबरदस्त सरप्राइज मिस सकता है।

अमर उजाला के साथ बात करते हुए सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 के टीजर के बारे में कहा, 'हम लोगों ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। जल्द ही हेरा फेरी 3 पूरी भी हो जाएगी। मेकर्स ने इसका टीजर शूट कर लिया है और ये फाइनल भी हो चुका है। आईपीएल 2025 फिनाले से पहले दर्शकों को हेरा फेरी 3 का टीजर देखने को मिलेगा।'

हेरा फेरी 3 को लेकर सुनील शेट्टी काफी एक्साइटेड भी हैं और उन्होंने कहा 'हम सभी एक्साइटेड हैं क्योंकि हमारी टीम सेम है। सेट पर भी इसीलिए मस्तीभरा माहौल रहता है। अक्की-परेश जी और मैं जब साथ में होते हैं तो हमारे आसपास वालों की हालत काफी खराब हो जाती है।'

बताते चलें कि एक्टर सुनील शेट्टी जल्द ही सूरज पंचोली के साथ फिल्म केसरी वीर में दिखाई देंगे, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सोमनाथ मंदिर के आसपास घूमती इस कहानी के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है। फिल्म केसरी वीर में सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article