बॉलीवुड

परेश रावल ने सलमान खान को बताया 'हवा का झोंके', आमिर खान के बारे में कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 13, 2025, 09:37 AM IST

Paresh Rawal on Salman Khan-Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) और सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने दोनों एक्टर्स की खूब तारीफ की।

Image

Image Source: Andaz Apna Apna Movie

Paresh Rawal on Salman Khan-Aamir Khan: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने हाल ही में आमिर खान (Aamir Khan) और सलमान खान (Salman Khan) के साथ अपने काम करने के अनुभव को शेयर किया और दोनों की तारीफों के पुल बांधे। परेश रावल का एक इंटरव्यू सामने आ रहा है। जिसमें वो दोनों सुपरस्टार्स के अलग-अलग अंदाज को बयां करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमिर अपनी हर फिल्म में बहुत डिटेल में काम करते हैं, जबकि सलमान एकदम हवा के झोंके की तरह हैं, जिनके बारे में कुछ पता ही नहीं चलता। परेश का ये बयान सोशल मीडिया पर छा गया है और इसको लेकर बी-टाउन में खूब चर्चा हो रही है।

परेश रावल ने आमिर-सलमान को लेकर कही ये बात

एक्टर परेश रावल एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। परेश रावल ने अभी हाल ही में Bollywood Bubble को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान परेश रावल कई मुद्दों पर बात करते नजर आए, लेकिन सबका ध्यान एक्टर के आमिर खान और सलमान खान को लेकर दिए बयान ने अपनी तरफ खींच लिया है। इंटरव्यू के दौरान सलमान खान और आमिर खान की तारीफ करते हुए परेश रावल ने कहा कि 'आमिर को हर चीज को गहराई से समझना और डिटेल में जाना पड़ता है। इसीलिए आमिर साहब थोड़ा समय लेते हैं। दूसरी तरफ, सलमान हवा के झोंके की तरह हैं - कब आए सबको उड़ाकर ले गए पता भी नहीं चलता।' परेश रावल का ये बयान काफी चर्चा में बना हुआ है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे परेश रावल

परेश रावल अपने इस बयान के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। परेश रावल की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3), भूत बंगला (Bhooth Bangla) और निकिता रॉय (Nikita Roy) का नाम शामिल है। परेश रावल के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article