बॉलीवुड

Dharmendra Birthday: Hema Malini ने धर्मेंद्र संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, एक्टर ने परिवार संग मनाया जन्मदिन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 9, 2023, 01:11 PM IST

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र के बर्थडे पर रोमांटिक फोटो पर शेयर की है। फोटो में हेमा धर्मेंद्र को किस करते हुए नजर आ रही हैं। कपल की रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस इस फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Image

Hema Malini- Dharmendra (credit pic: instagram)

Dharmendra 88th Birthday Photo: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने कल यानी 8 दिसंबर 88 साल हो गए हैं। एक्टर उम्र के इस पड़ाव में भी काम कर रहे हैं। एक्टर को जन्मदिन पर उनके फैंस ने बधाई दी। एक्टर ने अपने सभी फैंस को वीडियो शेयर कर धन्यवाद दिया। एक्टर को जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने खास अंदाज में बधाई दी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बर्थडे की कुछ इनसाइड तस्वीरें भी शेयर की हैं। फोटो में धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बेटी आयशा के साथ दिखाई दे रहे हैं। फोटो में हेमा धर्मेंद्र को किस करते हुए नजर आ रही हैं। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

हेमा मालिनी ने शेयर की धर्मेंद्र संग रोमांटिक फोटो

हेमा और धर्मेंद्र की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। धर्मेंद्र और हेमा की लव स्टोरी भी बहुत फेमस है। कपल ने साल 1980 में शादी की थी। हेमा और धर्मेंद्र हमेशा एक- दूसरे को सपोर्ट करते हैं। कोई भी मौका हो धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ दिखाई देते हैं।

बॉलीवुड के हीमैन ने अपने फैंस के साथ मल्टी लेयर बर्थडे केक कट किया था। बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फोटो में धर्मेंद्र के साथ उनके बड़े बेटे सनी देओल भी नजर आए थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान धर्मेंद्र इमोशनल हो गए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article