बॉलीवुड

हेमा मालिनी ने बताया अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत, फैंस से की प्रार्थना करने की अपील

Hema Malini Tweet: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को आज अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। सब लोग उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सलमान खान से लेकर सनी देओल तक, धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस बीच हेमा मालिनी का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इसपर...

Hema Malini Tweet

pic credit- instagram

Hema Malini Tweet: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की अचानक से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सब लोग उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही सलमान खान, धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उनकी कुछ फोटोज सामने आई थी, जिनमें उनका चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा था। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और धर्मेंद्र की वाइफ हेमा मालिनी का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में हेमा ने बताया है कि अब धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

हेमा मालिनी ने किया ट्वीट

हेमा मालिनी ने अपने एक्स अकाउंट को अपडेट करते हुए लिखा, 'धर्म जी की सेहत को लेकर आप सबकी चिंता के लिए धन्यवाद। वो हॉस्पिटल में ऑब्जर्वेशन के लिए हैं। उनकी लगातार निगरानी हो रही है और हम सब उनके साथ हैं। आप सबसे निवेदन है कि उनके कल्याण और जल्दी ठीक होने की दुआ करें।' हेमा मालिनी ने साथ में एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें धर्मेंद्र मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। हेमा मालिनी का ये ट्वीट इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भगवान जल्द से जल्द धर्मेंद्र जी को ठीक कर दें। दूसरे ने लिखा, 'धर्मेंद्र जी की चिंता हो रही है।'

फैमिली ने जारी किया था बयान

फैमिली ने बताया है कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। आगे की जानकारी मिलने पर अपडेट दी जाएगी। सभी लोग जल्दी ठीक होने की दुआ करें और परिवार की निजता का सम्मान करें। वहीं धर्मेंद्र को लेकर कहा जा रहा था कि उनकी हालत नाजुक है। इस बारे में सनी देओल की टीम ने बयान जारी किया, 'यह हमेशा की तरह केवल अफवाहें हैं। वो एकदम ठीक हैं। इस समय उन्हें निगरानी में रखा गया है। चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।'

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

कुमार सरस
कुमार सरस Author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article