बॉलीवुड

Jaat की सफलता देख खुशी से फूली नहीं समा रही सौतेली मां हेमा मालिनी, बोलीं 'धरम जी भी...'

Hema Malini on Jaat Success: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की जाट (Jaat Movie) इस वीकेंड सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई जाट ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिस कारण देओल फैमिली में खुशी का माहौल है। सनी देओल (Hema Malini) की सौतेली मां हेमा मालिनी ने भी जाट की शानदार ओपनिंग पर खुशी जाहिर की है।

Image

Hema Malini on Jaat Success

Hema Malini on Jaat Success: बॉलीवुड कलाकार सनी देओल की नई फिल्म जाट सिनेमाघरों में जमकर दहाड़ रही है, जिसे देखकर उनका परिवार और फैंस काफी खुश हैं। लम्बे समय के बाद सनी देओल का करियर पटरी पर लौटा है, जिस कारण उनके डाई हार्ट फैंस खुशी में झूम रहे हैं। फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, जिसे देखकर सनी देओल की सौतेली मां हेमा मालिनी भी काफी खुश हैं। हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जाट ने अच्छी शुरुआत की है।

हेमा मालिनी के अनुसार, 'मैंने सुना है कि जाट ने बम्पर ओपनिंग ली है। मुझे खुशी है कि दर्शकों को ये अच्छी लग रही है और धर्मेंद्र जी भी काफी खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि फिल्म अच्छी है, जिस कारण लोगों को ये पसंद आ रही है। ' हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी उनके साथ थी और उन्होंने भी जाट की सफलता पर बात की है। ईशा देओल ने कहा है, 'लोग सनी भैया से इतना प्यार करते हैं। मैं काफी खुश हूं कि जाट ने शानदार शुरुआत की है। मैं बहुत ही खुश हूं और ये भैया का हार्ड वर्क है। उनकी मेहनत की वजह से ही जाट ने बम्पर ओपनिंग ली है।'

बताते चलें कि फिल्म जाट की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका एक बड़ा प्रीमियर रखा था, जिसमें धर्मेंद्र भी पहुंचे थे। धरम पाजी ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस किया था और अपने क्यूट मूव्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था। गदर 2 के बाद सनी देओल ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगाई है। जल्द ही सनी पाजी बॉर्डर 2 और लाहौर 1947 के साथ में नजर आएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article