बॉलीवुड

Dharmendra Health Update: हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर अपडेट, कह दी ये बात

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने धर्मेंद्र को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने बड़ी बात कह दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit-Hema Malini instagram

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि जिससे फैंस टेंशन में आ गए हैं। उनको लेकर ये खबर सामने आई है कि एक्टर की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक्टर को लेकर ये भी रिपोर्ट सामने आई थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस बारे में धर्मेंद्र की टीम ने साफ किया है कि वो वेंटिलेटर पर नहीं है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने धर्मेंद्र को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर....

हेमा मालिनी ने कही ये बात

बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र के मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती होने से फैंस चिंतित हो गए हैं। इश बीच उनकी पत्नी हेमा मालिनी हॉस्पिटल पहुंचती दिखीं। इससे उनकी सेहत को लेकर अफवाहें तेज हो गईं, जिसके बाद परिवार ने स्थिति साफ की। वेंटिलेटर पर होने की अफवाहों के बाद हेमा मालिनी ने सच बताया। एचटी सिटी से बातचीत में हेमा ने कहा, 'हम उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।' वहीं सनी देओल की टीम ने भी अफवाहें खारिज कीं। धर्मेंद्र को लेकर लोग ये दावा कर रहे थे कि वो वेंटिलेटर पर है। इसपर सनी देओल की टीम ने ईटाइम्स से कहा, 'हमेशा की तरह अफवाहें हैं, सर ठीक हो रहे हैं। ऑब्जर्वेशन में हैं। चिंता की कोई बात नहीं।

हाल ही में हुए थे भर्ती

बताते चलें कि 89 साल के धर्मेंद्र अक्टूबर अंत में भी हॉस्पिटल में भर्ती थे। तब उनकी टीम ने बताया था कि रूटीन चेक-अप के लिए आए थे, और बाकी जांच के लिए रुक गए। 8 दिसंबर को उनका 90वां जन्मदिन आने वाला है। बता दें कि धर्मेंद्र पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फैंस दुआ कर रहे हैं कि उनका प्यारा बॉलीवुड का ही-मैन जल्दी घर लौटे और स्वस्थ रहे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article