बॉलीवुड

Deewaniyat: सोनम बाजवा संग हर्षवर्धन राणे ने शुरू की फिल्म की शूटिंग, बड़े परदे पर दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री

Harshvardhan-Sonam's Deewaniyat: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार हर्षवर्धन राणे ने आने वाली नई रोमांटिक-ड्रामा 'दीवानियत' (Deewaniyat) की शूटिंग को शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा अहम भूमिके में दिखाई देंगी। दोनों की रोमांटिक जोड़ी बड़े परदे पर नजर आएगी।

Harshvardhan Rane-Sonam Bajwa's Deewaniyat

Harshvardhan-Sonam's Deewaniyat: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने अपनी नई रोमांटिक-ड्रामा 'दीवानियत' (Deewaniyat) की घोषणा कुछ दिनों पहले की थी। इस फिल्म की घोषणा के बाद से अभिनेता के फैन्स यह जानने के लिए बेताब थे कि मेकर्स किसी दिन से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। गुरुवार के दिन जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) ने फिल्म 'दीवानियत' की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है।

हर्षवर्धन राणे को लेकर जो खबरें आ रही हैं उसके अनुसार फिल्म 'दीवानियत' की शूटिंग 18 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ लीड रोल में पुजाबी एक्ट्रेस सनम बाजवा लीड रोल में दिखाई देंगी। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखना का इंतजार फैन्स काफी लंबे समय से कर रहे हैं। इस मूवी का निर्देशन मिलाप जावेरी द्वारा किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर फिल्म अनुशुल गर्ग द्वारा निर्मित होगी।

मिलाप जावेरी ने अपने फैन्स से यह भी वादा किया है कि लोगों के बीच फ्रेश कास्ट के साथ नई लव-स्टोरी पेश करने जा रहे हैं। अनुराग गर्ग भी पहली बार इस मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। अनुशुल गर्ग को लगता है कि अपनी नई जर्नी को शुरू करने के लिए इससे अच्छा प्रोजेक्ट नहीं हो सकता है। फिल्म की इमोशनल लव-स्टोरी भी लोगों के दिल को जीतने में सफल साबित हो सकती है। उम्मीद की जा रही कि फिल्म को मेकर्स इसी साल एक अंत तक रिलीज कर सकते हैं।

वर्कफ्रंट की हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कसम' को काफी दिनों पहले री-रिलीज किया गया था। इस मूवी ने दोबारा रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस मूवी की कहानी भी शानदार थी

लेटेस्ट न्यूज

ललित कुमार
ललित कुमार Author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article