Harman Singha Zoom Interview: बॉलीवुड के वेटरन स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को धर्मेद्र का निधन हो गया। धर्मेंद्र जी के इस दुनिया से जाने के बाद से हर कोई उन्हें याद करता नजर आ रहा है। धर्मेंद्र जी से जुड़े एक के बाद एक किस्से सामने आ रहे हैं, जो फैंस और इमोशनल कर रहे हैं। इन सब के बीच हरमन सिंघा (Harman Singha) ने Zoom को दिए इंटरव्यू में धर्मेंद्र जी को याद किया है। हरमन सिंघा ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं हरमन सिंघा ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है।
हरमन सिंघा ने धर्मेंद्र को लेकर कही ये बात
एक्टर हरमन सिंघा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह हरमन सिंघा का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है, जिसमें वो धर्मेंद्र जी को लेकर बात करते नजर आए। हार्मन सिंहा ने बताया, 'मैंने धर्मेंद्र जी के साथ एक सीन शूट किया था, जिसमें कैमरा उनसे मेरी तरफ आता है, यानी उम्र का बदलाव दिखाने वाला ट्रांजिशन। वो सीन हमें साथ-साथ ही शूट करना पड़ा। हमारे पापा के परिवार में तो बस दो ही हीरो के नाम थे धर्मेंद्र जी और दारा सिंह जी। बचपन से धर्मेंद्र जी का बहुत असर रहा हम सब पर। मेरा भाई तो आज भी ‘शोले’ वाले ठाकुर का स्टाइल कॉपी करता रहता है। बहुत बड़ा इंस्पिरेशन थे वो हमारे लिए। मैं तो बस इतना खुश था कि उनका हाथ पकड़ लिया, गले लगा लिया और आशीर्वाद ले लिया।' फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में कास्टिंग की बात याद करते हुए हार्मन ने कहा, 'धर्मेंद्र जी खुद देखना चाहते थे कि उनका यंग रोल कौन करेगा। बहुत सारे लड़कों का ऑडिशन हुआ। फिर कास्टिंग डायरेक्टर शनू शर्मा का फोन आया। उन्होंने कहा, ‘रोल सिर्फ तीन-चार मिनट का है, लेकिन बहुत जरूरी है, तुम कर लो।’ मैंने बिना कुछ पूछे हां कर दी। सेट पर गया तो पता चला ये तो ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है और इसमें धर्मेंद्र जी, शबाना आजमी (Shabana Azmi), जया बच्चन (Jaya Bachchan), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हैं।'
साथ में किया था काम
हरमन सिंघा ने धर्मेंद्र जी के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में साथ काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। हरमन सिंघा के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
