बॉलीवुड

Hardik Pandya ने हिंदू रीति-रिवाजों संग की नताशा स्टेनकोविक संग शादी, सिंदूर से भरी एक्ट्रेस की मांग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 17, 2023, 08:21 AM IST

Hardik Pandya Wedding: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ दोबारा शादी रचाई है। दोनों की शादी की नई फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हार्दिक, नताशा की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। ये फोटोज काफी पसंद की जा रही हैं।

Image

Hardik Pandya and Natasha Stankovic Wedding

KEY HIGHLIGHTS
  • हार्दिक-नताशा की शादी की नई फोटोज हुईं वायरल।
  • हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई दोनों की शादी।
  • हार्दिक-नताशा की शादी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

Hardik Pandya and Natasha Stankovic Wedding: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ दोबारा शादी रचाई है। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ ही हिन्दू रीति-रिवाजों से भी शादी की है। पहले दोनों की व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें सामने आई थीं। जो सोशल मीडिया पर अभी तक वायरल हो रही हैं। जिसके बाद अब हार्दिक पांड्या ने नताशा के साथ अपनी हिंदू शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। शादी के नए फोटोज और वीडियो जमकर शेयर किए जा रहे हैं। इन फोटोज में हार्दिक-नताशा काफी रोमांटिक और क्यूट लग रहे हैं।

हार्दिक और नताशा ने उदयपुर में दोबारा शादी रचाई है। शादी की इन फोटोज में हार्दिक और नताशा सात फेरे लेते हुए भी देखे जा सकते हैं। आइए हार्दिक और नताशा की शादी के इस प्यारे फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

नताशा की मांग में भरा सिंदूर

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने यह शादी हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ की है। शादी की इन नई तस्वीरों में नताशा, लाल रंग का लहंगा पहनी नजर आ रही हैं। इस बीच हार्दिक पांड्या गोल्डन रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। शादी की फोटोज और वीडियो में नताशा और हार्दिक प्यार के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। नताशा और हार्दिक इन नई फोटोज में सात फेरे लेते, जयमाला डालते नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो में हार्दिक, नताशा की मांग में सिंदूर भी भर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले नताशा और हार्दिक ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की भी, जब शादी में ज्यादा लोग भी शामिल नहीं हो सके थे। हालांकि अभी भी दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच ही शादी रचाई है। वैलेंटाइन डे पर हार्दिक और नताशा का दोबारा शादी करने का आइडिया फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर कपल की जमकर तारीफ की जा रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article