Guru Dutt Biopic: इंडियन सिनेमा कुछ ही दिनों के बाद यानी 6 जुलाई को गुरु दत्त (Guru Dutt) की 100वीं जयंती मनाई जाएगी। गुरु दत्त का इंडियन सिनेमा में हमेशा के लिए अमर रहेगा। उनके योगदान को आज भी दुनिया याद करती है। काफी महीनों से गुरु दत्त की बायोपिक बनाने की प्लानिंग की जा रही है। अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप के पास गुरु दत्त की बायोपिक के राइट्स हैं। सुनने में आ रहा है कि गुरु दत्त की बायोपिक या वेब सीरीज बने जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो गुरु दत्त की बायोपिक के लिए बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का नाम सामने आ रहा है।
अल्ट्रा मीडिया के सीओओ और डायरेक्टर रजत अग्रवाल ने कन्फर्म कर दिया है कि वो गुरु दत्त की बायोपिक बनाने की तैयार में लगे हुए हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट में रजत ने बताया, 'बायोपिक बनाना इतना आसान नहीं होता है क्योंकि किसी भी इंसान की महानता और उपलब्धियों को दिखाने के लिए मेहनत करनी होती है।' जब रजत अग्रवाल से पूछा गया कि वो किस अभिनेता को गुरु दत्त के रोल में देखना चाहते हैं। रजत ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को कंसीडर किया।
रजत को लगता है कि विक्की कौशल टैलेंटेड और अच्छे एक्टर हैं। इस मूवी में गुरु दत्त के किरदार को विक्की कौशल अच्छी तरह निभा सकते हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने इस बारे में घोषणा नहीं कि वो फिल्म के लिए विक्की कौशल को ही फाइनल करने वाले हैं। गुरु दत्त ने प्यासा (1957), कागज के फूल (1959), चौदहवीं का चांद (1960), और साहिब बीबी और गुलाम (1962) जैसी कई फिल्मों को बनाया था।
