Govinda Latest Interview: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ( Govinda) पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। पहले उनके पैर में गोली लगी थी उसके बाद उनके तलाक की अफवाह तेज हुई। ये सभी बातें बंद हुई ही थी कि एक्टर ने एक और खुलासा कर दिया है। उन्होंने एक ऐसी बात बताई है जिसपर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। मुकेश खन्ना के साथ इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया है कि उन्हें हॉलिवुड फिल्म 'अवतार' के लीड रोल के लिए ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। आइए बताते हैं उन्होंने और क्या-क्या कहा
अभिनेता गोविंदा मुकेश खन्ना( Mukesh Khanna) के साथ उनकी पॉडकास्ट में नजर आए। इस मौके पर एक्टर ने अपने करियर से जुड़ी ढेर सारी बातें की, जिसमें से सबसे हैरान कर देने वाली बात यह लगी कि मशहूर फिल्म निर्माता जैम्स कैमरुन ( James Cameron) ने उन्हें अवतार( Avtar) के लिए लीड रोल ऑफर किया था। गोविंदा ने बताया कि जेम्स ने उन्हें कहा था कि मैं तुम्हें 18 करोड़ दूंगा तुम अवतार के हीरो बन जाओ। हालांकि हीरो नंबर वन ने इसे ठुकरा दिया था, क्योंकि उनका कहना था कि मेरा रोल बकवास था।
एक्टर ने आगे बताया कि जेम्स को फिल्म के लिए "अवतार" नाम मैंने ही बताया था। मैंने ऐसे कई लोगों की मदद की जिन्होंने बाद में मुझे धन्यवाद दिया है। जेम्स को भी मैंने अवतार नाम का सुझाव दिया था। हालांकि मैंने फिल्म में लीड रोल करने से इंकार कर दिया। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं तुम्हें 18 करोड़ दूंगा, लेकिन मैंने कहा कि मुझे 18 करोड़ नहीं चाहिए।
इसके अलावा गोविंदा ने यह भी कहा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बदनाम करने के लिए प्लानिंग की गई थी। कुछ लोगों ने मिलकर मेरे बारे में अफवाह फैलाई थी, उस समय मैं बहुत परेशानी में आ गया था।
