बॉलीवुड

'मैं कभी ईगो में नहीं आया' छोटे शो में डांस करने पर गोविंदा, सस्ती गाड़ी में सफर करने पर भी तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 5, 2026, 12:51 PM IST

Govinda on Financial Condition: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर गोविंदा (Govinda) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिए। तो चलिए जानते हैं गोविंदा ने क्या कहा, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Image

Image Source: Reddit

Govinda on Financial Condition: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा (Govinda) इन दिनों एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। वीडियो में गोविंदा को किसी छोटे-मोटे शो या इवेंट में डांस करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की बातें कीं, कुछ ने तारीफ की तो कुछ ने पूछा कि इतने बड़े स्टार छोटे शोज में क्यों जा रहे हैं। इसके बाद गोविंदा की फाइनेंशियल कंडीशन को लेकर सवाल उठने लगे। इन सब के सामने आने के बाद बर किसी को गोविंदा के रिएक्शन का इंतजार था। अब गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान इन सब सवालों के जवाब दिए हैं। तो चलिए जानते हैं गोविंदा ने क्या कहा है।

गोविंदा ने कही ये बात

एक्टर गोविंदा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि गोविंदा का एक इंटरव्यू है। सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'जिन्हें छोटा कह रहे हैं, वो एक मुख्यमंत्री का शो है। और दूसरा जो है, वो सांसद का है।' उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया किसी के कंट्रोल में नहीं है। लोग सोशल मीडिया की ताकत का गलत इस्तेमाल करते हैं। कोई भी हेडलाइन बिना फैक्ट चेक किए चला दी जाती है। अगरा में छोटी-छोटी गाड़ी में घूमने वाली बात पर गोविंदा ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि ये सिर्फ प्रोटोकॉल की बात थी। 'उनके पास वही गाड़ी अलाउड है। आपकी मर्सिडीज सब बाहर खड़ी करनी पड़ती है। क्योंकि वहां का रूल है।' उन्होंने ये साफ किया कि ये उनकी लाइफस्टाइल से कोई समझौता नहीं था। गोविंदा ने आगे कहा कि 'मैं कभी ये सब ईगो-वेगो में नहीं आया।' उन्होंने आलोचना के समय की बात याद की कि जब लोग गाड़ी पर बात कर रहे थे, तब वो हवाई जहाज में थे और साथ के पैसेंजर्स ने उन्हें सरप्राइज देकर “हैप्पी बर्थडे” गाया था। एक्टर ने कहा कि वो हमेशा आभारी रहते हैं। 'मैं तो शुक्रिया अदा करता रहता हूं भैया कि ऊपर वाले ने बहुत दिया है हमें।' उन्होंने ये भी साफ किया कि छोटे-छोटे शोज में जाने में कोई उदासी या मजबूरी नहीं है।

पत्नी के आरोपों पर भी दिया जवाब

एक्टर गोविंदा ने इस इंटरव्यू के दौरान पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर भी जवाब दिया। एक्टर ने कहा कि नेगेटिविटी में पड़ने के बजाय आगे बढ़ना चाहिए और ऊपर पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। गोविंदा के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article