बॉलीवुड

घर में अचानक बेहोश हुए गोविंदा, जुहू क्रिटिकेयर अस्पताल में कराए गए भर्ती, फैंस हैं चिंतित

Govinda faints and admitted to CritiCare Hospital: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा को लेकर एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार की रात को भर्ती कराया गया है।

Image

Pic Credit: IMD

Govinda faints and admitted to CritiCare Hospital: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से इस दिनों कई हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं। बुधवार की सुबह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 61 वर्षीय अभिनेता गोविंदा को कथित तौर पर उनके आवास पर बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा को जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार की रात को एडमिट कराया गया है। गोविंदा के बेहोश होने की खबर सुनकर उनके फैन्स भी चिंतित हैं।

साल भर के अंदर यह दूसरी बार है जब गोविंदा अस्पताल में भर्ती हुई हैं। बीते साल कथित तौर पर गोविंदा घर में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई, जिसके बाद उनके घुटने में गोली लग गई। इस घटना के बाद गोविंदा को तुरंत मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। इसके बाद आज यानी 12 नवंबर की सुबह भी गोविंदा को लेकर खबर सामने आई है कि अचानक घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें जुहू स्थित जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार रात को भर्ती कराया गया। फिलहाल वो निगरानी में हैं। बताया गया है कि महत्वपूर्ण मापदंडों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डॉक्टर जरूरी जांच कर रहे हैं।

11 नवंबर के दिन गोविंदा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को देखने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे। हालांकि इस दौरान गोविंदा एकदम स्वस्थ दिखाई दे रहे थे। डॉक्टर इस समय गोविंदा के बेहोश होने का कारण पता लगा रहे हैं। इमरजेंसी में भर्ती होने के बाद गोविंदा की कथित तौर पर कुछ जांच की गई और उनके परिवार के सदस्यों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने का इंतजार किया जा रहा है। फैन्स गोविंदा को लेकर चिंतित हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि गोविंदा को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देखा जा सकता है। हालांकि इस मूवी में हुई उनकी एंट्री पर अभी तक मेकर्स की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। हाल ही में गोविंदा प्राइम वीडियो पर काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो 'टू मच' में चंकी पांडे के साथ बतौर गेस्ट नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article