बॉलीवुड

गोविंदा के करीबी का हुआ निधन, अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोते नजर आए एक्टर

गोविंदा के पूर्व सेक्रेटरी शशि प्रभु का 6 मार्च को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। गोविंदा का अपने सेक्रेटरी के साथ खास रिश्ता था। एक्टर अपने सेक्रेटरी को भाई की तरह रखते थे। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें दिखाई दे रहा है कि सेक्रेटरी के अंतिम संस्कार के समय एक्टर रो रहे हैं।

Image

Govinda

गोविंदा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बन हुए हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी अफवाह था कि गोविंदा का पत्नी के साथ रिश्ता सही नहीं चल रहा है, जिस कारण गोविंदा कभी-भी अपनी पत्नी से तलाक ले सकते हैं। इसी बीच गोविंदा के करीबी का निधन हो गया है, जिस कारण गोविंदा काफी ज्यादा दुखी है। गोविंदा का फूट-फूटकर रोते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि गोविंदा के किस करीबी का निधन हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार गोविंदा के सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन हो गया है। इनके मौत की खबर सुनकर एक्टर को काफी ज्यादा सदमा है। शशि प्रभु का निधन 6 मार्च, 2025 को हो गया था। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिखाई दे रहा है कि शशि प्रभु के अंतिम संस्कार के समय गोविंदा फूट-फूटकर रो रहे हैं। शशि प्रभु के निधन की खबर दोपहर में गोविंदा तक पहुंची और बिना किसी हिचकिचाहट के वह परिवार से मिलने तुरंत वहां पहुंच गए थे।गोविंदा को रोते हुए देख उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।

कैसा था शशि प्रभु संग रिश्ता

गोविंदा के अभी सेक्रेटरी शशि सिन्हा हैं। हाल ही में शशि सिन्हा ने शशि प्रभु के साथ एक्टर के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वे बचपन के दोस्त थे। "शुरू से ही उनके बीच एक करीबी रिश्ता था। कई सालों तक उन्होंने गोविंदा के लिए काम भी किया। मैं उन्हें बाद में जान पाया, लेकिन गोविंदा के शुरुआती संघर्षों के दौरान, वह उनके लिए एक भाई की तरह थे। गोविंदा उन्हें एक भाई की तरह प्यार करते थे और उनका रिश्ता आज भी वैसा ही है।" एक्टर के करियर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे और उनके दोस्त शशि प्रभु हमेशा उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article