Image Source: Zoom Instagram
Govinda Meet Dharmendra: बीते दिन सोमवार को बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल धर्मेन्द्र की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हे आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से अपडेट सामने आई थी कि धर्मेन्द्र को बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों ने घेरा हुआ है। कल उनसे मिलने परिवार वालों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार भी पहुंचे जिनमें से एक थे गोविंदा। कल आधी रात को गोविंदा अस्पताल पहुंचे और उनका चेहरा देख लोगों को धर्मेन्द्र के लिए डर लगने लगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
89 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र (Dharmendra) इस समय अस्पताल में खराब बीमारी के चलते अस्पताल में हैं। ऐसे में कल जैसे ही फैंस और इंडस्ट्री में इस बात का पता चला कि धर्मेन्द्र अस्पताल में भर्ती हैं दौड़े-दौड़े सब उनसे मिलने आ पहुंचे। कल आधी रात एक्टर गोविंदा भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे ताकि वो धर्मेन्द्र से मिल सके। जैसे ही गोविंदा (Govinda) धर्मेन्द्र से मिलकर अपने घर लौट रहे थे उन्हे पेप्स ने घेर लिया। इस दौरान देखा गया कि गोविंदा काफी उदास और टेंशन भरे नजर आए। हर कोई अस्पताल के बाहर खड़ा शख्स उनसे पूछ रहा था कि धर्मेन्द्र कैसे हैं? हालांकि गोविंदा बिना कुछ बोले वहाँ से चले गए। गोविंदा से पहले सलमान खान, अमीषा पटेल और शाहरुख खान धर्मेन्द्र की हालत जानने अस्पताल पहुंचे थे। शाहरुख और सलमान दोनों ही धर्मेन्द्र के काफी करीबी लोग हैं। फैंस दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द धर्मेन्द्र ठीक हो जाएं और स्वस्थ होकर घर लौट आएं।
वहीं कल सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलने लगी थी की धर्मेन्द्र की हालत बिगड़ती जा रही है। ऐसे में फैंस के बीच मची खलबली को शांत करने के लिए सनी देओल की टीम ने स्टेटमेंट जारी किया था। ये कहते हुए कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। आगे की जानकारियां और अपडेट उपलब्ध होने पर साझा की जाएंगी। कृपया उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएँ। सभी से अनुरोध है कि उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार की प्राइवसी का ध्यान और सम्मान करें।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।