Shah Rukh Khan on Terror Attack: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक बार शाहरुख खान ने फिर दिखा दिया कि वो सिर्फ सिल्वर स्क्रीन के बादशाह ही नहीं, बल्कि दिलों का भी राजा हैं। कल ही शनिवार को ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 (Global Peace Honours 2025) इवेंट में पहुंचे सुपरस्टार ने अपनी सादगी भरी स्पीच से सबको इमोशनल कर दिया। इस अवॉर्ड शो में उन्होंने 26/11 मुंबई अटैक्स (26/11 Mumbai Attacks), पहलगाम टेरर अटैक (Pahalgam Terror Attack) और हाल ही के दिल्ली ब्लास्ट्स (Delhi Blasts) के मासूम पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही, उन बहादुर जवानो और सिक्योरिटी पर्सनल को सलाम किया, जो देश की रक्षा में शहीद हो गए।
शाहरुख खान ने कही ये बात
एएनआई ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें शाहरुख खान ने बहुत भावुक भाषण दिया। उन्होंने सबसे पहले आतंकी हमलों में मारे गए मासूम लोगों को श्रद्धांजलि दी। शाहरुख खान ने कहा कि '26/11 मुंबई हमले, पहलगाम आतंकी हमला और हाल ही में दिल्ली में हुए बम धमाकों में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। इन हमलों में शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सलाम।' इसके बाद उन्होंने देश के बहादुर सैनिकों और जवानों के लिए कुछ पंक्तियां पढ़ीं। अं में शाहरुख खान ने कहा कि 'आइए हम सब मिलकर शांति की राह पर चलें। जाति-धर्म और भेदभाव को भूलकर इंसानियत का रास्ता अपनाएँ, ताकि हमारे वीरों की शहादत व्यर्थ न जाए और हमारे देश में शांति बनी रहे।' तो चलिए बिना देर किए देखते हैं शाहरुख खान का ये वीडियो, जो खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें शाहरुख खान का वीडियो
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
एक्टर शाहरुख खान इस वीडियो के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी अहम रोल में नजर आएंगे। शाहरुख खान की ये फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
