बॉलीवुड

'Force' मूवी के दौरान जॉन अब्राहम और जेनेलिया डिसूजा की होते-होते रह गई थी शादी !! एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Genelia React on Almost Marry John During Force: साल 2011 में आई फिल्म 'फाॅर्स' में जेनेलिया डिसूजा और जॉन अब्राहम ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मूवी के दौरान जेनेलिया और जॉन को लेकर अफवाहें थी कि दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि अब इन खबरों पर जेनेलिया ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Genelia React on Almost Marry John During Force

Genelia React on Almost Marry John During Force: बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने साल 2011 में आई फिल्म 'फाॅर्स' में काम किया था। इस मूवी में जेनेलिया के साथ जॉन अब्राहम अहम भूमिका में नजर आए थे। जेनेलिया और जॉन अब्राहम को लेकर ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इस मूवी को करते हुए दोनों की शादी होने वाली थी। कहानी बताती है कि उस दौरान रियल पंडती मौजूद थे और उन्होंने हिन्दू वेडिंग सेरेमनी की थी। इस दौरान मंत्र, माला, मंगलसूत्र और सात फेरे जैसी सभी पारंपरिक रस्में शामिल हुई थीं। इन अफवाहों पर अब सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात करते हेउ जेनेलिया ने इन अफवाहों की सच्चाई बताई है।

जेनेलिया ने बताया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह बातें झूठ हैं। हम दोनों ने शादी नहीं की थी। यह कहानी पीआर द्वारा फैलाई गई थी और यह सवाल उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने ये अफवाहें क्यों फैलाई थी।' जेनेलिया ने अब इन अफवाहों की खारिज करते हुए बता दिया है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। यह केवल पीआर द्वारा फैलाई गई कहानी थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनेलिया अब आने वाले दिनों में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगी। यह फिल्म 20 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में जेनेलिया की रोमांटिक केमिस्ट्री आमिर खान संग बड़े परदे पर देखने को मिलेगी। इस मूवी में आमिर खान और जेनेलिया के अलावा ब्रिजेन्द्र काला और निखत खान भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन आर.एस प्रसन्ना ने किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article