Ganapath Box office Day 2: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की नई फिल्म 'गणपत-ए हीरो इज बोर्न' (
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनॉन की फिल्म 'गणपत' ने ओपनिंग पर 2.5 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसे देख निर्माताओं को काफी निराशा हुई थी। उम्मीद थी कि ये फिल्म दूसरे दिन कमाल दिखाने में कामयाब रहेगी लेकिन आंकड़े देखने के बाद बॉक्स ऑफिस पर 'गणपत' का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शनिवार को केवल 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही ये फिल्म अब 4.75 करोड़ रुपये कमा पाई है।
'गणपत' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनॉन के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'गणपत' का बजट 200 करोड़ रुपये के लगभग बताया गया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिखाई दे रही है।
