Ganapath Box Office Collection Day 1: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म 'गणपत' कल 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में पिछली फिल्में फ्लॉप हो जाने के बाद टाइगर श्रॉफ ने गणपत से कमबैक किया है। इसी के साथ फिल्म का क्रेज फैंस के बीच भी कुछ ज्यादा देखने को नहीं मिला था। ये जानना दिलचस्प होगा की फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है।
विकास बहल डायरेक्टेड फिल्म 'गणपत' (Ganapath) का एडवांस बुकिंग में भी बहुत बुरा हाल देखा गया था। लेकिन अब सैकनिल्क रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले ही दिन सिर्फ 2.50 करोड़ की कमाई की है, जो काफी ज्यादा निराशाजनक है। मेकर्स और सभी एक्टर को ये कलेक्शन देख कफ बड़ा झटका लगा है। फिल्म देखने के बाद भी क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं दिए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 200 करोड़ रूपए बताया जा रहा है। ऐसे में पहले दिन का कलेक्शन देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं की फिल्म अपने बजट के नंबर तक भी पहुंच नहीं पाएगी। हल्का रिस्पांस मिलने के कारण टाइगर श्रॉफ (Tiger shroff) की फिल्म को ये झटका झेलना पड़ा है। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी नजर आएं हैं, जिनके रोल की तारीफ की गई है।
