बॉलीवुड

Gadar 2: सुबह 4 बजे सेट पर लगी भीड़, सनी देओल को देखने के लिए पहुंचे फैंस

Gadar 2 Shooting Video: बॉलीवुड डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर गदर 2 के सेट का वीडियो शेयर किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि सैकड़ों लोग फिल्म के स्टार्स को देखने के लिए सेट पर रोज आते हैं। अनिल शर्मा को उम्मीद है कि गदर 2 को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिलेगा।

Image

Gadar 2: सुबह 4 बते सेट पर लगी भीड़, सनी देओल को देखने के लिए फैंस

Gadar 2 Shooting Video: बॉलीवुड डायरेक्टर अनिल शर्मा इन दिनों अपनी नई फिल्म गदर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। गदर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, जिसमें सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल ने मुख्य किरदार प्ले किए थे। गदर की रिलीज के सालों बाद अनिल शर्मा ने इसका दूसरा भाग बनाने का फैसला लिया है, जिसमें उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा मुख्य किरदार में दिखेंगे। गदर 2 (Gadar 2) में सनी देओल और अमीषा पटेल भी दिखाई देंगे लेकिन वो सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 2 की शूटिंग अपडेट फैंस के साथ शेयर की है।

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ नजर आ रही है। अनिल शर्मा ने इस वीडियो के जरिए बताया है कि उनकी गदर 2 की शूटिंग देखने के लिए सैकड़ों लोग रोज आते हैं। गदर 2 अभी बनकर तैयार नहीं हुई है लेकिन फैंस ने अपना प्यार बरसाना अभी से शुरू कर दिया है। अनिल शर्मा के अनुसार, जब वो सुबह 4 बजे फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब इतने लोग सेट पर मौजूद थे।

फिल्म गदर 2 सनी देओल की मोस्ट अवेटिड मूवीज में से एक है। गदर ने सनी देओल को बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार बना दिया था। बताया जाता है कि इस फिल्म को देखने के लिए लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से थिएटर जाते थे और सिनेमाघर मालिकों ने सुबह 3 बजे से शो चलाने शुरू कर दिए थे। ट्रेड पंडितों के अनुसार अगर गदर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई होती तो इसकी कमाई 1000 करोड़ के पार होती। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौर में सनी देओल की गदर को दर्शकों का कितना प्यार मिला होगा। अब देखना यह है कि जब गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो दर्शक कैसा रिस्पांस देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article