बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Collection Day 5: 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई सनी पाजी की फिल्म, पांचवें दिन हुई मेकर्स की बल्ले-बल्ले

Gadar 2 Box Office Collection Day 4: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही गदर मचा रही है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कलेक्शन कर लिया है

Image

Gadar 2 Box Office Collection Day 4: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही गदर मचा रही है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कलेक्शन कर लिया है

Gadar 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड और पॉपुलर फिल्म 'गदर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के बीच काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर का सीक्वल 22 साल बाद आ रहा है, 22 सालों तक लोगों ने गदर 2 का इंतजार किया है। जानकरी के लिए बता दें की सभी सिनेमाघरों के हॉल हाउसफुल चल रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत कि इस खास रिपोर्ट में जानिए कि सनी देओल की फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।

सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) का क्रेज लोगों के बीच कैसा है, यह सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। कैसे सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है साथ ही गाना मैं निकला गड्डी लेकर में लोग नाच रहे हैं। कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 229 करोड़ की कमाई कर ली है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म के मेकर्स की मानो बल्ले-बल्ले हो गई है। अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म सिर्फ पांच दिन में 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। जानकरी के लिए बता दें की फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ था, ऐसे में मेकर्स और स्टार कास्ट की काफी तगड़ी कमाई हुई है। ऐसे में सनी देओल (Sunny Deol) ने अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म की कहानी को कई दर्शक मजेदार और एक्शन पैक बता रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article