बॉलीवुड

Fukrey 3 Movie Twitter Review: चूचा और हनी की जोड़ी ने किया दर्शकों के पेट में दर्द, फैंस ने कहा 'जवान के बाद ये मूवी है बेस्ट'...

Fukrey 3 Movie Twitter Review in Hindi: वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म 'फुकरे 3' आज सोशल मीडिया पर रिलीज हो गई है। ऐसे में अब फैंस अब अपने रिव्यु और फिल्म को लेकर राय सोशल मीडिया और ट्विटर पर दे रहे हैं, जानिए कैसी लगी उन्हें ये मजेदार फिल्म।

Image

Fukrey 3 Movie Twitter Review in Hindi: वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म 'फुकरे 3' आज सोशल मीडिया पर रिलीज हो गई है। ऐसे में अब फैंस अब अपने रिव्यु और फिल्म को लेकर राय सोशल मीडिया और ट्विटर पर दे रहे हैं, जानिए कैसी लगी उन्हें ये मजेदार फिल्म।

Fukrey 3 Movie Twitter Review in Hindi: बॉलीवुड फिल्म फुकरे 3 का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्यूंकि आज 28 सितंबर को ये बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले अपने दो भागों से सभी का दिल जीत लिया था, ऐसे में फैंस को उम्मीद है की इस बार भी कुछ ऐसा होगा। वरुण शर्मा (Varun Sharma) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। इसी के साथ अब ट्विटर और सोशल मीडिया पर फिल्म के देखने के बाद रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जो काफी मजेदार है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या रहा फुकरे 3 का दर्शकों के दिलों पर हाल।

अब सोशल मीडिया पर फुकरे 3 (Fukrey 3) का रिव्यु दर्शकों को द्वारा आ रहा है। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा की फुकरे 3 मजेदार है। यह निश्चित रूप से फ्रेंचाइजी के साथ न्याय करता है। अच्छी कहानी, कुछ अनोखे वन लाइनर, साथ ही सभी कलाकारधमाकेदार कॉमिक टाइमिंग के साथ हैं। यह फिल्म आप का भरपूर मनोरंजन करेगा वहीं दूसरा यूजर कहता है की जवान के बाद आज दर्शकों की दूसरी पसंद है फुकरे 3। इसके पार्ट 2 की तुलना में इसे समान तारीफें मिल रही हैं। टिकटों की बिक्री बढ़ेगी और यह एक स्पष्ट हिट बनकर उभरेगा। इसी के साथ दर्शकों ने फिल्म को 5 में से 4 और 3.5 स्टार भी दिए हैं।

कई क्रिटिक्स का कहना है की डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा ने कहानी को नया मोड़ देने के बावजूद भी सभी किरदारों को एक रखा है, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 8 से 10 करोड़ के बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर सकती है। फिल्म में वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट के अलावा पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्डा भी नजर आ रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article