Fukrey 3 Box Office Collection Day 1 (Early Trends): फुकरे 3 आज 28 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक फुकरे का नया सीक्वल फुकरे 3 का इंतजार अब खत्म हो गया है। वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा जैसे बेहतरीन एक्टर्स ने इस बार भी मूवी में अपनी जबरदस्त एक्टिंग और कॉमेडी टाइमिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। दोनों की पिछली फिल्मों ने बेहतरीन कमाई की है। अब फुकरे 3 को भी डबल डिजिट में ओपनिंग मिल सकती हैं। शुरुआती ट्रेंड फुकरे 3 के पक्ष में ही नजर आ रहे हैं। आज चंद्रमुखी 2 और द वैक्सीन वॉर भी रिलीज हुई हैं, हालांकि इन दोनों फिल्मों से ही फुकरे 3 आगे निकल सकती है। आइए फुकरे 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.
Fukrey 3 Box Office: पहले दिन होगी 8-10 करोड़ की कमाई
शुरुआती ट्रेंड में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म फुकरे 3 को 8-10 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग मिलने वाली है। फुकरे को जगां 2.6 करोड़ की ओपनिंग मिली थी, वहीं फुकरे रिटर्न ने पहले दिन 8.20 करोड़ का बिजनेस किया था।
अब फुकरे 3 पिछले दोनों ही पार्ट से आगे निकल सकती है। मूवी को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलने की उम्मीद है। अभी तक वरुण शर्मा की एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है, फिल्म को ऑडियंस के अच्छे रिव्यू मिले हैं।
