बॉलीवुड

Flashback: Aishwarya Rai Bachchan ने ननद श्वेता के बच्चों को यूं कर दिया था बिग बी से दूर, उड़ी थी लड़ाई की अफवाह

Aishwarya Rai Bachchan and Shweta Nanda Fight: हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। ऐसे में खबर आई थी की खुद ननद श्वेता के साथ भी एक्ट्रेस के रिश्ते बिगड़े हुए हैं।

Image

Flashback: Aishwarya Rai Bachchan and Shweta Nanda Fight

Aishwarya Rai Bachchan and Shweta Nanda Fight: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी ख़ूबसूरती और एक्टिंग से सभी आज भी दीवाना बनाने में टाइम नहीं लगाती हैं। कुछ दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। लेकिन क्या आपको पता है ऐश्वर्या की अपनी ननद श्वेता नंदा से नहीं बनती है। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के 81वें जन्मदिन पर बेटी श्वेता नंदा (Shweta Nanda) ने जया बच्चन, अगस्त्य, नव्या और आराध्य संग तस्वीर शेयर की थी। लेकिन कुछ ही घंटो बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने उसी तस्वीर में से सभी घरवालों को हटा कर बस बेटी आराध्य और अमिताभ की तस्वीर शेयर। एक्ट्रेस की इस हरकत के बाद एंटरटेनमेंट गलियारों में खबरें उड़ने लगी की ननद-भाभी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच शुरू से ही कुछ अच्छे रिश्ते नहीं थे। हालांकि कभी भी ऐश्वर्या और श्वेता ने इस खबर को लेकर बयान नहीं दिया। जानकारी के लिए बता दें की कुछ ही दिन पहले अमिताभ ने भी बेटे और बहु के तलाक की ख़बरों के बीच इंटरनेट पर अजीबों-गरीब पोस्ट शेयर किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article