FIR filed against dhurandhar production designer: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) से जुड़े एक शख्स को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे (Saini S Johray) के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। एक युवती ने उन पर यौन शोषण, मारपीट और जबरन कमरे में बंद रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने काम के बहाने लड़की को होटल बुलाया और फिर उसके साथ गलत हरकत की। पुलिस ने सैनी एस जोहरे के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(ये भी पढ़ें-रणवीर सिंह को Varun Dhawan ने नहीं दिया क्रेडिट तो भड़क गए फैन्स, 'धुरंधर' को बताया डायरेक्टर की जीत)

धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ FIR दर्ज (pic credit-instagram)
सैनी एस जोहरे की हुई थी गिरफ्तारी
सैनी एस जोहरे को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में जिला अदालत से उन्हें जमानत मिल गई। शिकायतकर्ता युवती मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली है और फिलहाल दिल्ली में रहती है। युवती ने पुलिस को बताया कि वो साल 2025 में चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसके एक टीचर ने उसका रिज्यूमे फिल्म धुरंधर की टीम तक पहुंचाया था। इसके बाद 2 सितंबर 2025 को सैनी एस. जौहर ने उसे फिल्म में असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर की नौकरी दी और खुद को उसका मेंटर बताया।
सैनी एस जोहरे पर लगे ये आरोप
युवती का कहना है कि काम शुरू होने के कुछ दिन बाद सैनी एस जोहरे ने उसे मीटिंग के बहाने सेक्टर-17 के एक बड़े होटल में बुलाया। पहले उसे लगा कि वहां फिल्म की पूरी टीम मौजूद होगी, लेकिन होटल पहुंचने पर कमरे में सिर्फ आरोपी ही था। शिकायत के मुताबिक 10 सितंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे आरोपी ने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया। लड़की का ये भी आरोप है कि सैनी एस. जौहर ने डांस सिखाने के बहाने उसके साथ गलत हरकत की। हालत खराब होने और बार-बार उल्टियां होने के बावजूद उसे कमरे से बाहर नहीं जाने दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। मालूम हो कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।
