- संगीता-अजहरुद्दीन ने की थी लव मैरिज
- 14 साल की चल सकी इन दोनों की शादी
- तलाक के दौरान उठा था ज्वाला गुट्टा का नाम
भारतीय अदाकारा संगीता बिजलानी ने मात्र 16 साल की उम्र में अपना मॉडलिंग करियर शुरू कर दिया था और साल 1980 में फेमिना मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम करके पूरे देश को दीवाना बना दिया। संगीता बिजलानी ने मॉडलिंग की दुनिया में सफल करियर बनाने का बाद साल 1988 को फिल्म कातिल से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्मों में कदम रखने के बाद से ही इंडस्ट्री में संगीता को लेकर बातें तेज होने लगीं और जल्द ही उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई। कुछ वक्त तक सलमान खान और संगीता बिजलानी का अफेयर चला लेकिन फिर ये दोनों अलग हो गए। सलमान से अलग होने के दौरान संगीता की मुलाकात उस दौर के मशहूर क्रिकेटिंग स्टार मोहम्मद अजहरुद्दीन से हुई। इन दोनों ने एक एड फोटोशूट के लिए हाथ मिलाया था और फिर जल्द ही इनमें दोस्ती हो गई। साल 1996 में संगीता और अजहरुद्दीन ने शादी करने का फैसला लिया और फैंस को सरप्राइज कर दिया। हालांकि इनकी शादी ने फैंस को जितना सरप्राइज किया था, उससे ज्यादा सरप्राइज इनके तलाक ने किया जो शादी के मात्र 14 सालों के बाद हो गया। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे के झूठे यौन शोषण केस पर Rubina Dilaik-Hina Khan का तंज, गौरव-आकांक्षा के तलाक पर भी मारा ताना
2010 में क्यों हुआ था Mohammad Azharuddin-Sangeeta Bijlani का तलाक
संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जब तलाक का फैसला लिया तो हर कोई हैरान रह गया। किसी को समझ नहीं आया कि इन्होंने अलग होने का फैसला क्यों लिया है? जब लोगों ने इनके बिगड़ते रिश्तों के बारे में ज्यादा जानने की कोशिश की तो पता चला कि मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के साथ अफेयर में हैं। इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों की वजह से ही संगीता ने अजहर से अलग होने का फैसला लिया है। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: The Alliance: 'मुझसे गलतियां हुई हैं' सीमा सजदेह संग तलाक पर Sohail Khan का रिएक्शन
Sangeeta Bijlani-Mohammad Azharuddin के तलाक की वजह थीं Jwala Gutta?
साल 2010 में अजहर और संगीता ने अलग होने का ऐलान किया और इनकी 14 साल की शादी टूट गई। शादी खत्म करने के दौरान इन दोनों ने कभी भी मीडिया में आकर बात नहीं की और कभी भी ये खुलासा नहीं किया कि ये दोनों क्यों अलग हो रहे हैं लेकिन लगातार ज्वाला के साथ जुड़ते नाम से परेशान होकर अजहर ने अपनी सफाई पेश की थी। अजहर ने मीडिया को बताया, "मैं ज्वाला को बहुत लम्बे समय से जानता हूं। वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। ज्वाला की तरह ही मेरे कई और भी दोस्त हैं लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं है कि मैं सबसे पीछे भाग रहा हूं। लोग पता नहीं उस लड़की का नाम क्यों बदनाम कर रहे हैं। मैं चाहूंगा कि आप सभी उसे अकेला छोड़ दें। लोग मेरे बारे में स्टोरीज प्लांट कर रहे हैं, जिनका कोई मतलब नहीं है।"
अजहर के बाद ज्वाला गुट्टा ने भी इस अफेयर पर चुप्पी तोड़ी और लोगों का मुंह चुप किया। ज्वाला ने कहा, "मैं तो हैरान हूं। मैं अजहर को पिछले 8 सालों से जानती हूं। हम लोग फैमिली फ्रेंड्स हैं। मेरे और उनके अफेयर की सभी खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।"
Mohammad Azharuddin संग तलाक पर Jwala Gutta का बयान
अजहर और ज्वाला के इन बयानों के बाद अफेयर की खबरें ठंडी पड़ने लगीं और लोग आगे बढ़ने लगे। अब संगीता-अजहर के तलाक की असली वजह क्या थी और इन्होंने कभी भी लोगों के सामने उसे उजागर क्यों नहीं किया, ये तो यहीं जानें लेकिन भारत का ये प्यारा कपल अब साथ नहीं है और अलग-अलग जिंदगी बिता रहा है।
तलाक के बाद Salman Khan के साथ देखी गईं संगीता बिजलानी
तलाक के बाद Salman Khan के साथ दिखीं Sangeeta Bijlani
90's में सलमान खान और संगीता बिजलानी बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक थे, जिनके अलग होने से सभी को दुख हुआ था। अजहर से तलाक के बाद संगीता को कई दफा सलमान खान के साथ देखा गया। एक दफा तो दोनों पार्टी से निकलने के बाद गले लग रहे थे तब मीडिया ने इन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। दोनों की ये फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं।
