बॉलीवुड

Pathaan Controversy: शाहरुख खान की फिल्म पठान के बायकॉट पर भड़के मनोज देसाई, बोले- ये सब पॉलिटिकल गेम है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 15, 2023, 04:22 PM IST

Manoj Desai Boycott Pathaan Trend: शाहरुख खान की फिल्म पठान सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लगातार बैन करने की मांग हो रही हैं। पठान के बैन पर film exhibitor मनोज देसाई ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बायकॉट ट्रेंड को पॉलिटिकल गेम बताया है।

Image

manoj desai on pathaan (credit pic: social media)

Manoj Desai Boycott Pathaan Trend: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी कई फिल्मों को बायकॉट करने की मांग हुई है। इस लिस्ट में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा भी शामिल है। फिल्म एक्सबिटर मनोज देसाई ने अपने इंटरव्यू में बायकॉट के मुद्दे पर खुलकर बात की।

मनोज देसाई ने कहा कि ये बायकॉट ट्रेंड सोशल मीडिया पर एक पॉलीटिकल गेम है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ऑडियंस को फिल्म देखने के लिए आना चाहिए। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड फिल्में एक बार फिर शानदार कमबैक करेंगी। जल्द कुछ शानदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।

मनोज देसाई ने बायकॉट ट्रेंड को बताया पॉलीटिकल गेम

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में मनोज देसाई ने कहा, बॉक्स ऑफिस पर पठान फिल्म शानदार कमाई करेंगी। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचता था कि कांतारा इतना ज्यादा चलेगी। निगेटिव पब्लिसिटी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर डालती है। निगेटिव पब्लिसिटी की वजह से फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ता है।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दुबई के बुर्ज खलीफा में भी पठान का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म में शाहरुख, दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार रहा है। शाहरुख खान 4 साल बाद फिल्मों में कमबैक कर रहे हैं। पठान के अलावा शाहरुख खान अतली के निर्देशन में बनी जवान में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं। एक्टर के पास राजकुमारी हिरानी की डंकी भी पाइपलाइन में हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू लीड रोल में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article