Fighter First Reaction: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नई फिल्म फाइटर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म फाइटर (Fighter) में ऋतिक रोशन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म फाइटर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि इसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक के साथ बैंग बैंग और वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं, जिस कारण दर्शक फाइटर के लिए उत्साहित हैं। फिल्म फाइटर के मेकर्स ने हाल में सेंसर बोर्ड के लिए स्क्रीनिंग रखी थी, जिससे सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म फाइटर जबरदस्त एंटरटेनिंग एक्शन मूवी है, जिसमें दर्शकों को जबरदस्त एरियल एक्शन सीन्स दिखाई देंगे।
ऑलवेज बॉलीवुड नाम के ट्विटर हैंडल के अनुसार, 'फिल्म फाइटर में अच्छी स्टोरी और देशभक्ति का तड़का दिखाई देता है। फिल्म में सारे एक्टर्स काफी खूबसूरत दिखाई देते हैं। फिल्म में जबरदस्त फ्लाइंग मशीन्स और खूंखार विलेन है, जो दर्शकों को बांधे रखेगा। फिल्म फाइटर एक परफेक्ट बिग स्क्रीन वॉच है, जिसे लोग एन्जॉय करेंगे।'
जहां ऑलवेज बॉलीवुड ने फिल्म फाइटर की तारीफ की है, वहीं उमैर संधू ने फाइटर ने गदर और उरी का मिक्सचर बताया है। उमैर संधू ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'फिल्म फाइटर की खराब कहानी के लिए इसके राइटर्स को दोष दिया जा सकता है। फिल्म की कहानी 80-90 के दशक की देशभक्ति फिल्मों से प्रेरित लगती है। यह उरी और गदर 2 का मिक्सचर है। ऋतिक रोशन फिल्म उरी में मिस कास्ट हैं। फिल्म का प्लस प्वॉइंट केवल इसके स्टंट और डायरेक्शन है।'
बताते चलें कि फिल्म फाइटर को ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सिद्धार्थ आनंद बहुत बड़े स्तर पर रिलीज कर रहे हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म फाइटर जबरदस्त आंकड़े दर्ज कराएगी और अगर यह दर्शकों को पसंद आती है तो यह कई सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ डालेगी।
