बॉलीवुड

फराह खान ने कैटरीना कैफ के इस गाने को बताया सबसे चीप, कहा- 'ये मेरे करियर में अबतक की कोरियोग्राफी का .....

Farah Khan tell Sheela ki Jawani is Cheap Song: फराह खान ने कैटरीना कैफ के हिट सॉन्ग शीला की जवानी पर बात की। उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे सस्ता और सबसे अच्छा सॉन्ग कहा। इसी के साथ उन्होंने एक्ट्रेस के डांस की भी जमकर तारीफ की। आइए बताते हैं फराह ने क्या कहा

Image

Farah Khan tell Sheela ki Jawani is Cheap Song

Farah Khan tell Sheela ki Jawani is Cheap Song: फिल्म निर्माता और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान( Frah Khan) इन दिनों अपने यूट्यूब ब्लॉग को लेकर चर्चा में बनी रहती है। जिस तरह से फराह खान बॉलीवुड स्टार्स के घर जाकर उनसे मजेदार बातें करती हैं, उनका ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है। हाल ही में अपने एक ब्लॉग में फराह खान ने बताया कि मेरा अबतक का सबसे अच्छा और सबसे चीप गाना कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) का आइटम सॉन्ग है। यह गाना टॉप लिस्ट पर है और मुझे बहुत पसंद है।

अपने लेटेस्ट एपिसोड में फराह ने शीला की जवानी गाने के बारे में खुलकर बात की और इसे अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बताया। उन्होंने यह भी बताया कि यह गाना, आश्चर्यजनक रूप से, अब तक का उनका सबसे सस्ता कोरियोग्राफ़ गाना है। फराह ने बताया, मेरा सबसे सस्ता गाना शीला की जवानी है। अगर आप गाना देखें तो पाएंगे कि इसमें कोई सेट नहीं था, सिर्फ़ दस डांसर थे और हमने साढ़े तीन घंटे में शूटिंग पूरी की और गाना तैयार हो गया। यह मेरा अब तक का सबसे सस्ता गाना है - और मेरे करियर के सबसे हिट गानों में से एक है, मेरे टॉप तीन या चार गानों में से एक है।

बताते चले कि यह गाना दे दना दन फिल्म का डांस हिट सॉन्ग है। इस गाने के लिए कैटरीना कैफ को काफी सराहा गया था। शीला की जवानी उनके करियर का बड़ा हिट सॉन्ग रहा। जिसे आज भी फैंस सुनना और इसपर डांस करना पसंद करते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article