बॉलीवुड

फराह खान ने सलमान खान को लेकर बाबा रामदेव से कही ऐसी बात, हंसी नहीं रोक पाएं योग गुरु

Farah Khan Video: फिल्ममेकर फराह खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में वो बिग बॉस 19 में सलमान खान की जगह बतौर होस्ट नजर आई थी। इस बीच फराह खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में फराह खान ने सलमान खान को बाबा रामदेव से कंपेयर कर दिया है।

Image

Pic Credit- Farah Khan (Youtube)

Farah Khan Video: बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर फराह खान आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में वो सलमान खान की जगह बिग बॉस 19 में बतौर होस्ट नजर आई थी। वीकेंड का वार पर फराह खान ने सभी घरवालों को जमकर धोया। उन्होंने कुनिका सदानंद को आईना दिखाने की कोशिश की लेकिन इसमें वो सफल नहीं हो पाई। फराह खान हाल ही में हरिद्वार स्थित योग गुरु बाबा रामदेव के आश्रम पहुंची थीं। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

फराह खान ने बाबा रामदेव से की सलमान खान की तुलना

फिल्ममेकर फराह खान अपने लेटेस्ट व्लॉग के लिए योग गुरु बाबा रामदेव से मिली। इस दौरान का वीडियो फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इसमें से एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें फराह खान, बाबा रामदेव की तुलना सलमान खान से करती दिखाई दे रही है। दरअसल, फराह खान, बाबा रामदेव का आश्रम देखकर कहती हैं, 'महाराज जी, आपने अपने लिए एक पूरा शहर बसा लिया है।' इसपर बाबा रामदेव कहते हैं, ' जैसे महात्मा गांधी का साबरमती आश्रम था, यह मेरी तपस्वी कुटिया है। मैंने यह महल लोगों के लिए बनवाया है, लेकिन मैं अभी भी झोपड़ी में ही रहता हूं।' इसका जवाब देते हुए फराह ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'सलमान भी 1 BHK में रहते हैं, लेकिन दूसरों के लिए महल बनवाते हैं।' फराह की ये बात सुन रामदेव बाबा हंसने लगे।

बिग बॉस 19 में आई थी नजर

बीते वीकेंड का वार पर सलमान खान शो में नहीं नजर आए थे। उनकी जगह फराह खान ने मोर्चा संभाला। फराह खान ने बसीर अली से लेकर कुनिका सदानंद की क्लास लगाई। बता दें कि फराह खान कई बार बिग बॉस में बतौर होस्ट नजर आ चुकी हैं। वो भी सलमान खान की तरह बिना हिचके सच को सच बताने का दम रखती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article