बॉलीवुड

फैंस ने बताया Ranbir Kapoor की Animal को अक्षय कुमार की इस फिल्म की कॉपी, कहानी चोरी का लगा आरोप

Animal Movie : सोशल मीडिया पर फैंस अक्षय कुमार की फिल्म वक्त और एक रिश्ता के कुछ सीन को एनिमल के साथ कंपेयर कर रहे हैं। जिस तरह से एनिमल में रणबीर कपूर की जुबान पर पापा-पापा रहता है वैसे ही अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन भी उन फिल्मों में ऐसा किरदार कर चुके हैं।

Image

Animal Movie Update

Animal Movie : रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है फैंस एनिमल को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म को लेकर भी लगातार अपडेट जारी है। एनिमल को लेकर लोगों के बीच मिला-जुला रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। किसी का मानना है कि रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) की ये फिल्म ऑल टाइम हिट है वहीं किसी का कहना है कि यह एक कॉपी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है इस रील में अक्षय कुमार( Akshay Kumar) की फिल्म के सीन को एनिमल में कॉपी किया हुआ बताया जा रहा है आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

संदीप रेड्डी वंगा ( Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल में बाप बेटे के रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी पूरी तरह से बाप और बेटे के रिश्ते पर आधारित है। अब फैंस का कहना है कि एनिमल की कहानी अक्षय कुमार-अमिताभ बच्चन कि फिल्म 'वक्त' और 'एक रिश्ता' से मिली-जुली लग रही है। सोशल मीडिया पर फैंस अक्षय कुमार की फिल्म वक्त और एक रिश्ता के कुछ सीन को एनिमल के साथ कंपेयर कर रहे हैं। जिस तरह से एनिमल में रणबीर कपूर की जुबान पर पापा-पापा रहता है वैसे ही अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन भी उन फिल्मों में ऐसा किरदार कर चुके हैं। यह रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बता दें कि रणबीर कपूर , रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) और अनिल कपूर( Anil Kapoor) स्टार फिल्म एनिमल 1 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की टक्कर विक्की कौशल की सैम बहादुर से होने वाली है। अब देखना यह है कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article