बॉलीवुड

Fact Check: सिद्धार्थ-कियारा की बेटी की फर्स्ट फोटो इंटरनेट पर आई सामने, जानिए वायरल पिक की सच्चाई

Sidharth, Kiara's Daughter First Viral Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ियों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी साल 2025 में एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। पेरेंट्स बनने के बाद कई दिनों बाद अब सिद्धार्थ-कियारा की उनकी बेटी के साथ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जानिए इन वायरल की सच्चाई...

Image

Image Source: Instagram/sidmalhotra/

Sidharth, Kiara's Daughter First Viral Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्यूट जोड़ियों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 15 जुलाई के दिन पेरेंट्स बन गए हैं। कियारा आडवाणी ने एक बेटी को जन्म दिया है। पेरेंट्स बनने के बाद इस कपल सोशल मीडिया के माध्यम से फैन्स के बीच यह जानकारी साझा की। सिद्धार्थ और कियारा ने पैपराजी से बेटी की फोटो क्लिक ना करने की रिक्वेस्ट की थी। सिद्धार्थ और कियारा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। सिद्धार्थ-कियारा की अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं इन पिक्स के वायरल होने के पीछे की सच्चाई।

रियल नहीं हैं बेटी संग सिद्धार्थ-कियारा की ये पिक्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन क्लब ने अभिनेता और कियारा की बेबी गर्ल की पिक्स को शेयर किया है। लोगों ने पिक्स देखने के बाद तुरंत अंदाजा लगा दिया था कि ये पिक्स असली नहीं है। इसका मलतब यह है कि सिद्धार्थ और कियारा की ये फोटोज रियल नहीं है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा को हालिया रिलीज हुई फिल्म 'परम सुंदरी' में देखा जा रहा है। यह मूवी 29 अगस्त को रिलीज हुई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जान्हवी कपूर अहम रोल में हैं। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन देख फैन्स लगातार तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कियारा आडवाणी मां बनने के बाद पहली बार फिल्म 'वॉर 2' में नजर आई हैं। इस मूवी में कियारा आडवाणी के साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article