दिया ने साफ कर दिया है कि सभी महिलाओं को समझने की कोशिश में लग गए हैं, हालांकि इससे पहले उन्हें ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि महिलाएं कोई अजीब प्राणीं नहीं हैं, जिन्हें समझने के लिए कोई बड़ी रिसर्च करनी पड़े। इस बीच महिला दिवस को लेकर दिया मिर्जा ने क्या कुछ कहा है, इसपर नजर डालते हैं।
दिया मिर्जा ने समाज की सोच पर उठाए सवाल
एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने जूम के साथ बातचीत में कहा, 'महिलाएं कोई अजीब प्राणी नहीं है, जिन्हें समझने के लिए कोई बड़ी रिसर्च करने की जरूरत पड़ेगी। महिलाओं को नॉर्मल ह्यूमल जरूरतों के हिसाब से ही ट्रीट करना चाहिए। इसमें कोई रॉकिट साइंस नहीं है। इंसानों का आखिरी मकसद खुश रहना है, हर एक महिला को भी यही चाहिए।'

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा, 'हम महिलाओं की कम्यूनिटी काफी पॉवरफुल है, इसमें किसी को कोई भी शंका नहीं होनी चाहिए। एक महिला होने के बाद सभी को चाहे वो (पुरुष हो या महिला) एक जैसे मौके मिलने चाहिए।'
