बॉलीवुड

Exclusive: 40 की उम्र में नया करियर शुरू कर रही हैं सोहा अली खान, कहा- 'मेरे दिमाग और शरीर में...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 22, 2025, 08:40 PM IST

Soha Ali Khan Zoom Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) इन दिनों अपनी जिंदगी के नए फेज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ZOOM से खास बातचीत में सोहा ने खुलासा किया कि 40 की उम्र में वो अपने करियर में नया रास्ता चुन रही हैं।

Image

Image Source: Soha Ali Khan Instagram

Soha Ali Khan Zoom Interview: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अक्सर सोहा अली खान की अपने परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं। इन तस्वीरें और वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच सोहा अली खान ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोहा अली खान ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। सोहा अली खान का नया इंटरव्यू आते ही हर तरफ छा गया है। तो चलिए जानते हैं सोहा अली खान ने अपने इंटरव्यू में क्या-क्या बोला है।

सोहा खान ने इंटरव्यू में कही ये बात

एक्ट्रेस सोहा अली खान अपने इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोहा अली खान ने Zoom को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि 40 की उम्र में वो अपने करियर में नया रास्ता चुन रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि 'सच कहूं अब मैं 40 की उम्र में हूं और इस साल मेरे दिमाग और शरीर में बहुत बदलाव हो रहे हैं। मैंने जायकोलॉजिस्ट्स, हार्मोन एक्सपर्ट्स, न्यूट्रिशनिस्ट्स और स्किन थेरेपिस्ट्स से मिली। इस साल अपनी सेहत पर ढेर सारा पैसा खर्च किया। ये बातें बहुत फायदेमंद रही। लेकिन हर किसी के पास ऐसे एक्सपर्ट्स तक पहुंच नहीं है न ही मेरे दोस्तों या जानने वालों तक। मैंने एक्सपर्ट्स और दोस्तों से पूछा, ‘क्या तुम भी ऐसा महसूस करते हो? मैं तो कर रही हूं।’ ये कम्युनिटी बहुत खास है। मैंने सोचा, इसे साथ लाऊं, कुछ एपिसोड रिकॉर्ड करूं और उन लोगों के साथ शेयर करूं, जो इससे फायदा उठा सकें। यूं ऑल अबाउट हर शुरू हुआ।'

सैफ अली खान की बहन है सोहा अली खान

सोहा अली खान बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की छोटी बहन है। सोहा अली खान कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं और अब वो नए रास्ते पर निकल गई हैं। सोहा अली खान की नई शुरुआत को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article