बॉलीवुड

Exclusive: फिल्मों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के यूज पर शूजित सरकार ने दिया रिएक्शन, कहा- 'ये इथिक्स का मामला है जो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 20, 2025, 02:11 PM IST

Shoojit Sircar on AI Using in Movies: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर शूजित सरकार (Shoojit Sircar) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के फिल्मों में इस्तेमाल को लेकर बड़ी बात कही है। शूजित सरकार की Zoom से की गई ये खास बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म रांझणा (Raanjhanaa) के विवाद पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Image Source: IMDb

Shoojit Sircar on AI Using in Movies: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर शूजित सरकार (Shoojit Sircar) अपनी फिल्मों के साथ-साथ बयानों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। शूजित सरकार अक्सर फिल्मों को लेकर आपनी राय देते हुए नजर आते हैं। इसी बीच शूजित सरकार ने Zoom दिए इंटरव्यू में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के फिल्मों में इस्तेमाल को लेकर बयान दिया है। शूजित सरकार का नया बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शूजित सरकार के इस बयान को लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं शूजित सरकार ने क्या बयान दिया है।

शूजित सरकार ने AI को लेकर कही ये बात

शूजित सरकार अपने बयान को लेकर खबरों में आ गए हैं। शूजित सरकार ने Zoom को दिए इंटव्यू में फिल्म से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। शूजित सरकार फिल्मों में हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर बयान दिया है। शूजित सरकार ने कहा 'ये इथिक्स का मामला है जो हर चीज पर लागू होता है। टेक्नोलॉजी के साथ ये ध्यान रखना चाहिए कि हदें न लांघी जाएं। ये लोग पर निर्भर करता है। अगर कोई जरूरी कहानी है जो AI से बतानी पड़े तो मैं मान जाऊंगा। गड़बड़ तब होती है जब इसका गलत इस्तेमाल हो या इथिक्स भूल जाएं। अगर टेक्नोलॉजी से फायदा हो और काम आसान हो तो मैं उसे ले लूंगा।' शूजित सरकार के इस बयान ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है।

रांझणा के विवाद पर तोड़ी चुप्पी

इसी इंटरव्यू के दौरान शूजित सरकार ने फिल्म रांझणा (Raanjhanaa) की AI से बदले हुई एंडिंग को लेकर विवाद पर रिएक्शन दिया। शूजित सरकार ने कहा कि 'मैंने रांझणा नहीं देखी लेकिन सुना कि उन्होंने क्या किया। हमेशा से लड़ाई ये रही है कि देश के हर फिल्ममेकर, हर कला और टैलेंट की रक्षा होनी चाहिए। उनकी सोच को बचाना चाहिए। हमारी जिंदगी कला को बचाने में निकलती है। कोई इसे तोड़ नहीं सकता। रांझणा पर क्या हुआ उस पर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन हम अपनी कला और बोलने की आजादी की लड़ाई लड़ते हैं।'
Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article