बॉलीवुड

Exclusive: Laikey Laikaa के लिए राशा थडानी ने की कड़ी मेहनत, दिलजीत दोसांझ संग काम करने के लिए एक्साइटेड हैं वेदांग रैना

Rasha Thadani and Vedang Raina on Upcoming Projects: हाल ही में रवीना टंडन की बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी और एक्टर वेदांग रैना एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान इन दोनों ने ही जूम टीवी से खास बातचीत की, जिसमें राशा और वेदांग ने कई खुलासे किए। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर.

Image

Pic Credit-Rasha Thadani (instagram)

Rasha Thadani and Vedang Raina on Upcoming Projects:बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने फिल्म आजाद से अपना डेब्यू किया है। रवीना की तरह ही राशा भी बेहद खूबसूरत और हसीन हैं। राशा थडानी धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में राशा थडानी और एक्टर वेदांग रैना एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान इन दोनों ने ही जूम टीवी से खास बातचीत की, जिसमें राशा और वेदांग ने कई खुलासे किए। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

राशा थडानी और वेदांग रैना ने कही ये बात

जूम टीवी से बातचीत के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस राशा थडानी ने अपकमिंग फिल्म लइका लइकी के बारे में बात की है। राशा ने अपनी अपकमिंग फिल्म में मार्शल आर्ट्स करने की खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'मैं एक बहुत रोमांचक फिल्म लइका लइकी में काम कर रही हूं, और मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को और भी प्रभावित करेगी। मैं इस समय लइका लइकी पर काम कर रही हूं, जिसमें मेरे साथ बहुत प्यारा लड़का अभय वर्मा है। उम्मीद है यह फिल्म अच्छा करेगी।' वहीं वेदांग ने अपनी अगली फिल्म के बारे में बताया, 'मैं इम्तियाज अली की अगली फिल्म कर रहा हूं। शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन मैं जल्द ही एक बड़े शेड्यूल के लिए ट्रैवल करूंगा। इसमें शरवरी, दिलजीत और नसीर सर हैं। मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं, इम्तियाज अली के साथ काम करना मेरा सपना है।' राशा थडानी ने आमन देवगन के साथ अपनी डेब्यू फिल्म आजाद से ब्रेक मिला, जबकि वेदांग रैना ने जोया अख्तर की आर्चीज में खुशी कपूर, सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और अन्य के साथ डेब्यू कर मशहूर हुए।

चर्चा में रहती हैं राशा थडानी

एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस राशा अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। राशा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। राशा थडानी की हर अदा पर लाखों लोग फिदा है। राशा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। उनको इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article