Image Source: Varinder Chawla
Ambulance Outside Dharmendra House: बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र ( Dharmendra) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। थोड़े दिन पहले ही उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी और वह अपने घर आए थे। हालांकि घर आने के कुछ ही दिनों बाद उनकी हालत फिर से खराब बताई जा रही है। कुछ देर पहले उनके घर के बाहर एम्बुलेंस को देखा गया है। जिससे फैंस चिंता में आ गए हैं। धर्मेंद्र देओल के घर के बाहर से एम्बुलेंस की क्लिप्स सामने आई हैं। जिसके बाद फैंस की धड़कने तेज हो गई हैं। हालांकि अभी उनके परिवार की तरफ से एक्टर की सेहत को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। एम्बुलेंस को देखकर लोग हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं कि सबकुछ ठिक हो और धर्मेंद्र पाजी की सेहत में सुधार हो।
बता दें कि धर्मेंद्र पाजी करीब 12 दिन पहले ही घर पर आए थे। उनके बच्चे सनी देओल-बॉबी देओल और पूरा परिवार उन्हें घर लेकर आया था। घर पर भी लगातार उनका इलाज चल रहा था और वह डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में थे। एक्टर की सेहत का जायजा लेने के लिए परिवार और इंडस्ट्री के लोगों का आना-जाना भी लग रहा था। हालांकि अब उनके घर के बाहर एम्बुलेंस नजर आई है। जिसने फैंस की हालत खराब कर दी है।
फैंस मांग रहे दुआ
ये तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही लोग अपने फेवरेट हीरो के लिए दुआ मांग रहे हैं। बता दें कि एम्बुलेंस उनके घर से निकल गई है, एम्बुलेंस के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की गाड़ियां भी साथ गई हैं। अब फैंस को केवल उनके परिवार की तरफ से अपडेट आने का इंतजार हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि वह जल्द ही ठीक होने वाले हैं।
बताते चले कि अभी कुछ समय पहले ही अभिनेता धर्मेन्द्र अपकमिंग मूवी 'इक्कीस' का पहला लुक सामने आया था। जिसमें वह काफी दमदार नजर आ रहे हैं। उनकी यह फिल्म दिनेश विजन बना रहे हैं। जो एक देशभक्ति मूवी है। इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस को उनकी फिल्म का इंतजार नहीं हो रहा।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।