बॉलीवुड

Exclusive: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में Kangana Ranaut हुई थीं भावुक, कहा 'वो अद्भुत एहसास था'...

Kangana Ranaut on Ram Lalla Pran Pratishtha: कल कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ समिट 2024 में हिस्सा लिया, ऐसे में उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बातें की। उन्होंने बताया की राम की मूर्ति देखने के बाद उन्हे क्या एहसास हुआ बॉडी में।

Image

Kangana Ranaut on Ram Lalla Pran Pratishtha

Kangana Ranaut on Ram Lalla Pran Pratishtha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके द्वारा बॉलीवुड को लेकर दिए गए ब्यान चर्चा का विषय बने रहते हैं। सिर्फ यही नहीं अब एक्ट्रेस बॉलीवुड के बाद राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं, वह अब हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। अब कल कंगना रनौत टाइम्स नाउ समिट 2024 में नजर आईं, उन्होंने बताया की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में उन्हे कैसा महसूस हुआ।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बात करते हुए बताया की इस खड़ी का इंतजार सभी को काफी समय से था। ऐसे में जब राम की मूर्ति दिखाई गई तो उनकी बहन रंगोली रोने लगी थी। ताकि वह रो नहीं पाएं इसलिए वह जोर-जोर से नारे लगाने लगी। उन्होंने ये भी बताया की वहां का माहोल कुछ और तरीके का था वहां सभी लोग रोने लगे, कई तो एक्ट्रेस के सामने बेहोश भी हुए। साथ ही एक्ट्रेस आगे कहती हैं यह कई सदियों का सबसे भावुक क्षण था जब हमने रामलला का स्वागत किया। मैं अपनी रीढ़ में बढ़ती ऊर्जा को महसूस कर सकती थी।

कई लोगों पर तंज कसते हुए कहा की वो राम हैं जिन्हे वह बुलाएं और जिनको नहीं बुलाया उनको सदबुद्धि दें। यह बात किसके लिए कही सभी फैंस अंदाजा लगा रहे हैं। इसी के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कंगना रनौत ने कमर कस ली है, साथ ही देखना दिलचस्प होगा की क्या वह जीत पाएंगी या नहीं। जानकारी के लिए बात दें की एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article